कटनी दर्पण

कटनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह का प्रथम बडवारा आगमन

ढीमरखेड़ा जबलपुर दर्पण । कटनी जिले के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) कुंवर सौरभ सिंह का प्रथम नगर आगमन शनिवार को बड़वारा में हुआ। नगर में प्रवेश के बाद उन्होंने अष्टविनायक गणेश उत्सव समिति पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और नगर की खुशहाली की कामना की। इसके बाद ग्राम पंचायत बड़वारा में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के स्वागत समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह ने कहा कि “मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जनता की सरकार नहीं, बल्कि वोट चोरी से बनी हुई सरकार है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर भविष्य में इस सरकार को उखाड़ फेंकें।” उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई कि वे पूरी निष्ठा और मेहनत से कांग्रेस को मज़बूत करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं का एकजुट होना जरूरी है। कार्यक्रम को सुनील सिंह बघेल (जनपद सदस्य), ओंकार सिंह टेकाम (जिला अध्यक्ष आदिवासी प्रकोष्ठ), जमशेद अंसारी (परिवहन उपाध्यक्ष), ललन सिंह, संदीप सिंह, संदीप गुप्ता व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शैलेश जयसवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान कुंवर सौरभ सिंह व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास निगम ने लाखखेरा व नन्हवारा से आए भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की शपथ दिलाई। साथ ही बड़वारा के अजय सिंह (रिटायर्ड कमांडेंट), लल्लू पटेल, जियालाल कोरी, रमेश साहू, सुनील चौधरी, सुमित चौधरी सहित कई लोगों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88