सीधी दर्पण

उप स्वास्थ्य केंद्र हटवा का नहीं खुला चार साल बाद भी ताला

सीधी जबलपुर दर्पण । सरकार भले ही स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर सीधी जिले में करोड़ों रुपए खर्च कर रही हो लेकिन जिम्मेदार लोग स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर कितना गंभीर है इसका जीता जागता उदाहरण उप स्वास्थ्य केन्द्र हटवा है। 4 साल से उप स्वास्थ्य केन्द्र हटवा का भवन बनकर तैयार है लेकिन आज तक ताला नहीं खुला। दरअसल विकासखंड सिहावल अंतर्गत ग्राम हटवा पश्चिम में कोविड महामारी के समय पर उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया था। सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर जनता के उपचार के लिए अस्पताल का निर्माण कराया, जिसका कारण था कि हटवा के आस पास में लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए अस्पताल की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में हटवा अंचल के लोगों को बहरी स्वास्थ्य केंद्र या फिर अमरपुर स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता है। इसी वजह से उप स्वास्थ्य

केंद्र भवन का निर्माण हुआ था, परन्तु आज तक अस्पताल का ताला नहीं खुल पाया। जिला स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का नतीजा है कि अस्पताल भवन बन जाने के बाद भी हटवा अंचल की जनता स्वास्थ्य सुविधा पाने इधर-उधर भटक रही है।

जनप्रतिनिधि भी बने मूकदर्शक

चार साल से उप स्वास्थ्य केंद्र हटवा पश्चिम बनकर तैयार है। आखिरकार शुरु क्यों नहीं किया जा रहा है, क्या वहां की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत नहीं पड़ती या फिर सिर्फ जनता की सहानभूति लेने के लिए इतनी बड़ी अस्पताल भवन का निर्माण हुआ है। अगर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए हुआ है तो जिला स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों का ध्यान क्यों नहीं पहुंच रहा है। सरकार का लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी अस्पताल पूरी तरह से बंद है और चारो तरफ गन्दगी और घास उगे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88