सीधी दर्पण

उपयंत्रियों के समर्थन मे सीधी विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सीधी जबलपुर दर्पण । शुक्रवार को सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने मनरेगा उपयंत्रियों की आठ सूत्रीय मांगो के निराकरण के संबंध मे मुख्यमंत्री को पत्र लिखी हैं। विधायक ने पत्र मे उल्लेख की हैं की मेरे विधानसभा 77 सीधी के अंतर्गत कार्यरत मनरेगा के उपयंत्रियों ने मनरेगा अभियंता संघ मध्यप्रदेश के पत्र के माध्यम से अपने आठ सूत्रीय मांगो के संबंध मे अवगत कराया है। सभी अभियंता निष्ठा एवं ईमानदारीपूर्वक कार्य करते हुए केंद्र व राज्य संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पत्र के माध्यम से सभी आठ मांगो का निराकरण करने मुख्यमंत्री से आग्रह की हैं।

इन आठ मांग को लेकर उपयंत्री हड़ताल में

मनरेगा अभियंता संघ मप्र मनरेगा उपयंत्री जिन 8 मांगो को लेकर कई दिनो से हड़ताल पर चल रहे हैं उन मांगो मे संविदा परिश्रामिक की गणना नियुक्ति दिनांक की सेवा अवधि से समकक्ष सेवा अवधि वाले नियमित उपयंत्री के वेतन के समतुल्य करने एवं तदनुसार वार्षिक वेतन वृद्धि भी मिलने के आदेश तत्काल जारी हो, मनरेगा उपयंत्री की मृत्यु होने पर आश्रितो को अनुकम्पा नियुक्ति मिलने के आदेश तत्काल जारी हो, मनरेगा उपयंत्री को किसी भी

प्रकरण मे पद से पृथक किये जाने के स्थान पर निलंबित किये जाने का आदेश तत्काल जारी हो। जिला व प्रदेश स्तर पर आरईएस एवं मनरेगा के उपयंत्रियों कों संयुक्त वरिष्ठ सूची के अनुसार सहायक यंत्री के प्रभार दिए जाने के आदेश जारी हो अधिकांश जिलों में आरईएस के जूनियर उपयंत्रियों कों सहायक यंत्री का प्रभार मिला हुआ है। नियमित कर्मचारियों की भांति मनरेगा उपयंत्री हेतु उपादन ग्रेजुएटी भुगतान के आदेश तत्काल जारी हों। सविदा सेवा का नवीनीकरण 1 वर्ष की नहीं 5 वर्ष की सी आर के आधार पर हो जिससे वित्तीय वर्ष के आखिरी मे थे।

उपयंत्रियों का शोषण न हो। मनरेगा उपयंत्रियों को केवल तकनीकी कार्य ही कराये जाए। मनरेगा उपयंत्रियों को माह के प्रथम तारीख को वेतन दिलाये जाने सुनिश्चित किया जाय जैसे मांग शामिल हैं। सीधी विधायक को ज्ञापन सौपने के दौरान मनरेगा अभियंता उपयंत्री संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रलाल सिंह, संघ के अनित कुमार दीपांकर, अमर सिंह, राघवेंद्र द्विवेदी, अशोक सिंह, जेपी सेन, राजेन्द्र वर्मा, प्रीति शुक्ला, दिलीप तिवारी, प्रकाश सिंह, एसएस किरार, आरके उपाध्याय, राकेश सिंह सहित अन्य उपयंत्री उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88