कटनी दर्पण

पूर्व सीएसपी ख्याति मिश्रा की नानी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

ढीमरखेड़ा जबलपुर दर्पण । कटनी की तत्कालीन सीएसपी ख्याति मिश्रा की नानी कुसुम द्विवेदी ने पूर्व एसपी अभिजीत रंजन सहित जिले के कई पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शिकायत पत्र के माध्यम से स्पष्ट किया है कि उनके परिवार को लंबे समय से मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर कार्रवाई नहीं की गई।

उच्च स्तर पर पहुंचाई शिकायत

कुसुम द्विवेदी ने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री, एसीएस होम, एसीएस टू सीएम, डीजीपी और आईजी रीवा को पत्र भेजा है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही और दबाव के चलते उनके परिवार की समस्याएँ लगातार बढ़ रही हैं।

न्याय की मांग

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिस अफसरों के दबाव के कारण परिवार को लंबे समय से न्याय से वंचित रखा गया है। आवेदन पर अब तक किसी प्रकार की संज्ञानात्मक कार्रवाई न होने से परिवार में आक्रोश और असंतोष व्याप्त है।

अगला कदम?

परिवार की ओर से कहा गया है कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है, तो वे न्यायिक स्तर पर विकल्प तलाशने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88