नरसिंहपुर दर्पण

ग्राम पंचायत अकोला बदहाली का शिकार

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । जनपद पंचायत गोटेगांव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अकोला में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं। पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के सार्वजनिक नल के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे यहां का पानी दूषित हो सकता है और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

गर्मी में भी सफाई व्यवस्था लचर, ग्रामीणों में आक्रोश

बरसात के मौसम में भी नल के आसपास कीचड़ और कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत द्वारा हर माह सफाई कर्मचारियों के वेतन के नाम पर राशि निकाली जाती है, लेकिन सफाई कार्य होते नजर नहीं आते।

पंचायत भवन में पड़ा ताला

ग्राम पंचायत अकोला का भवन बंद रहता है ग्रामीणों का कहना कि ग्राम पंचायत भवन लगभग 2 माह से बंद है और पंचायत के सरपंच,सचिव या अन्य अधिकारी कभी आते नहीं है और सचिव कभी कभार आते हैं तो यहां वहां बैठ जाते हैं परंतु पंचायत का ताला नहीं खुलता,

पेयजल मोटर सुधरवाने हेतु ग्रामीण करते हैं चंदा इकट्ठा

नाम न छापने की शर्त पर ग्राम वासियों ने बताया कि गांव में पूर्व के समय घर घर नल लगाए गए थे जिससे ग्रामीणों को सुगमता से जल उपलब्ध हो सके, इस गर्मी के भीषण मौके पर ग्रामीणों को जहां शुद्ध पेयजल की आवश्यकता बनी रहती है, वहीं दूसरी ओर अगर कभी पानी सप्लाई की मोटर खराब हो जाती है तो उसका सुधार करवाने हेतु ग्राम पंचायत की तरफ से कोई मदद नहीं की जाती, और सूचना देने के बाद भी सरपंच ग्रामीणों की स्थिति को देखना तक जरूरी नहीं समझते हैं,तब परेशान होकर ग्रामवासी सभी मिलकर चंदा कर पैसा इकट्ठा करते हैं तब जाकर उस पेयजल सप्लाई मोटर को दोबारा सुधरवाने का कार्य किया जाता है उसके बाद ही जल सप्लाई चालू हो पाती है।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को देना होगा ध्यान

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने होंगे। ग्रामीणों बताते हैं कि ग्राम सरपंच छोटी सिमरी गांव में निवास करते हैं और उसी गांव का विकास करवाने पर ज्यादा रुचि लेते हैं अगर उनके इस रवैए में यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने और विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88