सीजीएचएस की बैठक सम्पन्न

जबलपुर दर्पण । केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) डिस्पेंसरी 4 के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर0पी0 रावत की अध्यक्षता में नगर के सीनियर्स सिटीजनों के विभिन्न संगठनों के सलाहकार प्रतिनिधि अरविंद पटेल, अनिल शुक्ला, गुरमुख दास, दिलीप कुंडे, किशन लाल, अर्जुन सिंह की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई । सलाहकार प्रतिनिधियों ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आर पी रावत के साथ डिस्पेंसरी परिसर की साफ सफाई व बैठक व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद संतोष प्रकट किया डॉ आर पी रावत ने पिछली बैठक के मुद्दों की समीक्षा कर, कार्यवाही से अवगत कराया जिससे सलाहकार प्रतिनिधियों ने सराहनीय कार्य निरूपित किया। वही सलाहकार प्रतिनिधियों ने होम्योपैथी डॉ की अनुपस्थिति की वजह से होम्योपैथी दवाइयां न मिलने पर अफसोस जताया । इस विषय पर डॉ आर पी रावत ने शीघ वैकल्पिक व्यवस्था के लिये मुख्यालय को अवगत कराएं जाने का आश्वासन दिया । चर्चा के दौरान ऐसा भी एक मामला प्रकाश में आया है कि अधिकृत हॉस्पिटल में भर्ती मरीज से इलाज,ऑपरेशन के दौरान नगद रकम ली गई है। अनिल शुक्ला ने बताया कि इस मासिक बैठक में डिस्पेंसरी में मेडिसन सप्लायर प्रतिनिधि पंकज नवाठे की उपस्थिति उल्लेखनीय रही वही बैठक व्यवस्था में डिस्पेंसरी स्टाफ के मनोज कुमार, प्रदीप सिंह, लव डांगी, आनन्द कुमार, रवि कुमार, गोपाल भट्ट, हेमराज आर्मो, रंजना का सराहनीय योगदान रहा । सभी के प्रति प्रदीप सिंह ने आभार व्यक्त किया ।



