शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

शहपुरा जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिंडोरी के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति शहपुरा द्वारा समय- समय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाता है।इसी कड़ी में शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड शहपुरा कर्नल सिंह श्याम द्वारा उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण के गठन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाए नेशनल लोक अदालत, मध्यस्थता, विधिक सहायता एवं सलाह आदि विषयों पर कानूनी जानकारी प्रदान की गई।शिविर के दौरान अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने लोकोपयोगी सेवाएं के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि लोकोपयोगी सेवाएं जैसे सड़क, बिजली, पानी आदि के विरुद्ध भी लोकोपयोगी सेवाओं के लिए लोक अदालत के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है शिविर में उपस्थित अधिवक्ता विनय कुमार झारिया ने भी अपने संबोधन में मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में बताते हुए जनोपयोगी कानूनी जानकारी दिए।आज के इस कार्यक्रम के समापन में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य भागवत धुर्वे द्वारा आभार व्यक्त किया।शिविर के दौरान न्यायाधीश, अधिवक्ता, प्राचार्य सहित डां अनिल कुमार झारिया ,डां शिवपाल सिंह पटेल, डां एलऍन साहू ,डां प्रदीप तिवारी, डां सीएल रैदास, डां बसंती चौहान ,डां परमेश साकेत सहित महाविद्यालय के स्टाफ एवं काफी संख्या में विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।



