शासकीय तिलक कॉलेज में उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

कटनी जबलपुर दर्पण । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जिला संगठक डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ माधुरी गर्ग, डॉ अतुल कुमार एवं डॉ सुनील कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के चरणों में पुष्प अर्पण करने के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त साक्षी सोनिया और कनक सोनी का माल्यार्पण द्वारा सम्मान किया गया। तत्पश्चात उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम के दौरान डॉ माधुरी गर्ग ने उपस्थित छात्राओं को एनएसएस के वास्तविक स्वरूप से परिचित कराते हुये इसके उद्देश्य के बारे में बताया। जबकि डॉ. रूक्मणि प्रताप सिंह ने एनएसएस के विभिन्न कैंप शिविरों सहित एबीसी प्रमाण पत्र के बारे में भी जानकारी दी। कनक सोनी ने आर डी परेड के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही राज्य स्तरीय पुरस्कार कैसे प्राप्त कर सकते हैं, इस संदर्भ में अपने अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया।इसके अलावा साक्षी सोनिया ने एनएसएस के साहसिक शिविर और गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को इसके बारे में परिचित कराया। इस उन्मुखीकरण कार्यशाला में प्रो. अजय कुमार कुरारिया, रुचि रजक, रेणुका सिंह राजपूत, भारती बर्मन, सुशीला, प्रतीक्षा पांडे, लक्ष्मी रैदास, रितिका रजक, शैली श्रीवास, रोशनी कोल, पूनम बर्मन, स्नेहा पटेल, राधिका पटेल एवं सरस्वती सेन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय स्वयंसेवकों का योगदान रहा।



