ग्रेजुएशन डे सेलिब्रेशन की धूम

जबलपुर दर्पण । ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल रैंगवा करमेता में ग्रेजुएशन सेरेमनी का उत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस समारोह में किंडर गार्डन के नन्हे-नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे देखकर वहां उपस्थित अभिभावक गण एवं जनसमूह झूम उठा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर आदरणीय प्रभात साहू थे । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं स्वागत गीत से हुआ। इस कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों को किंडर पूर्ण होने के बाद प्राथमिक शिक्षा के पथ पर अग्रसर होने की शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में बच्चों के रचनात्मक विचारों का उदय होगा और उनके विचारों को सही मार्गदर्शन देने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है । शिक्षक ही बच्चों को जोश से आगे बढ़ना सिखाते हैं । शाला की प्राचार्या डॉ. दीपा जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आरंभिक अवस्था से ही विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जागृत करने से उनका चहुमुखी विकास होता है और यही आत्मविश्वास उन्हें सफलता की ऊंचाई छूने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला संचालक श्री संजय जैन ,श्री मनोज ताम्रकार, श्री सुलभ जैन, प्राचार्य श्री वीरेंद्र पटेल, प्राचार्या डॉ. दीपा जैन ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शोभा लखेरा, संगीता सिंह, प्रियंका गुप्ता, प्राची शुक्ला ने विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन दिया । इस कार्यक्रम के सूत्रधार श्री रामकिशोर सोनी थे।



