नरसिंहपुर दर्पण

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस नरसिंहपुर में सद्भावना पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित

नरसिंहपुर जबलपुर दर्पण । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 30 अगस्त 2025 को सद्भावना पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस.के. उपरेलिया के मार्गदर्शन में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की छात्रा इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रानी कुमारी, सह प्रभारी प्रो. प्रीति कौरव, छात्र इकाई अधिकारी डॉ. अमित ताम्रकार एवं पूर्व प्रभारी डॉ. जी.एस. मर्सकोले के नेतृत्व में संपन्न हुआ।अतिथियों ने अपने विचार साझा करते हुए डॉ. भरत ठाकुर ने कहा कि सभी को दूसरों के प्रति सद्भावना रखनी चाहिए। डॉ. उपरेलिया ने निःस्वार्थ भाव से सेवा को ही सच्ची सद्भावना बताया। डॉ. मनीष अग्रवाल ने पखवाड़े की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। डॉ. अमित ताम्रकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सद्भावना विचारों को याद किया। डॉ. रानी कुमारी ने एनएसएस के ध्येय वाक्य एवं राजीव गांधी के कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही। प्रो. प्रीति कौरव ने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने पर बल दिया, जबकि डॉ. मर्सकोले ने कहा कि सद्भावना ही जीवन जीने का तरीका है।प्रश्नमंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनीषा राजपूत, द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से शिखा वर्मा और दिनेश अग्रवाल तथा तृतीय स्थान विवेक साहू ने प्राप्त किया। मंच संचालन मनीषा राजपूत और दिनेश अग्रवाल ने किया तथा आभार डॉ. अमित ताम्रकार ने व्यक्त किया।इस अवसर पर श्रीमती कल्पना साहू, श्रीमती रजनी साहू सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88