सतना दर्पण
सतना शहर अध्यक्ष की नियुक्ति के विरोध में कार्यकर्ताओं का भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना

सतना जबलपुर दर्पण । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला सतना (म.प्र.) में निष्क्रिय व्यक्ति को सतना शहर अध्यक्ष बनाए जाने के खिलाफ आज सतना जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल पहुँचे और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (भोपाल) के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
धरने का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मशहूद अहमद शेरू ने किया। उन्होंने कहा कि—
- पार्टी ने जिन व्यक्ति को सतना शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है, उनका संगठनात्मक इतिहास शून्य है।
- वे न तो धरना, आंदोलन, प्रदर्शन या किसी पार्टी गतिविधि में शामिल रहे हैं और न ही जिले के कार्यकर्ताओं से परिचित हैं।
- जिले में इस पद हेतु 20 सक्रिय और वर्षों से संघर्षरत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावेदारी प्रस्तुत की थी, किन्तु उनकी अनदेखी कर एक निष्क्रिय व्यक्ति को पद दिया गया।
धरने पर बैठे जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मशहूद अहमद शेरू ने कहा कि यह निर्णय कार्यकर्ताओं की भावनाओं के साथ अन्याय है और इससे जिले में संगठन कमजोर होगा।
धरने के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मांग की कि—
- सतना शहर अध्यक्ष पद पर की गई वर्तमान नियुक्ति को तत्काल निरस्त किया जाए।
- जिले के सक्रिय एवं योग्य दावेदारों में से किसी एक को यह जिम्मेदारी दी जाए।
- इस सन्दर्भ में मीडिया ने सवाल भी किया की आखिर ईतना बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार कौन है
रात्रि लगभग नौ बजे कांग्रेस पार्टी के संगठन प्रभारी संजय कमले और भोपाल के विधायक आरिफमशहूद उपस्थित होकर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी से फ़ोन में बात कराकर मशहूद को दो से तीन महीने में बदलाव का आश्वासन देते हुए जूस पिलाकर समस्त शेरू के समर्थकों को धरने से उठाया लेकिन समर्थक जिद में अड़े रहे कि शेरू भाई आप संघर्ष करो हम आप के साथ है
कार्यकम में मुख्य रूप से अभिनव सिंह लवी यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव गौरव शर्मा युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष भानु सिंह रामपुर के यूथ कांग्रेस नेता धीरज शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे



