कलेक्टरेट कार्यालय में असंचारी रोगों की स्क्रीनिंग हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित

जबलपुर दर्पण । विश्व उच्चरक्तचाप दिवस एवं स्वस्थ यकृत मिशन के अंतर्गत एनएफएलडी से बचाव जांच एवं उपचार हेतु जबलपुर जिले में विविध स्थानों पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 3 सितंबर 2025 को कलेक्टर कार्यालय जबलपुर के सभाकक्ष में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टरेट कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नॉन कम्युनिकेबल डिसीज हेतु स्क्रीनिंग की गयी। इसी दौरान एक वर्कशॉप का भी आयोजन किया जिसमें सभी उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को नोडल अधिकारी डॉक्टर सारिका दुबे ने हाइपरटेंशन, डायबिटीज तथा यकृत से संबंधित रोगों के कारण, बचाव हेतु सावधानियां बरतने के बारे में जानकारी दी, अंजलि दीवान द्वारा सही पोषण आहार कैसा हो तथा इसके क्या फायदे हैं से संबंधित जानकारी दी गई अंत में योग ट्रेनर सुमित रजक के द्वारा सही सिटिंग पोस्चर और हर आधे घंटे बाद या 20 मिनट बाद अपने स्थान से उठकर चलना तथा स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने की ट्रेनिंग दी गई। शिविर में नोडल अधिकारी डॉ सारिका दुबे, डॉ अभिनव चौरसिया, डॉ अंजलि दीवान, एपिडेमियोलॉजिस्ट अनिल सिंह, डॉ श्वेता सिंह, योगा ट्रेनर सुमित रजक, डॉ सुलोचना पटेल, डॉ प्रखर बालोटिया, एपीएम संदीप नामदेव, विकास श्रीवास्तव, वर्षा विश्वकर्मा, नर्सिंग ऑफिसर वैशाली श्रीवास्तव, रेनू चौधरी, आशा झा, विनीता कनौजिया, अनिल शर्मा उपस्थित रहे ।



