प्राचार्य के साथ छात्राओं ने किया रक्तदान

जबलपुर दर्पण । सिख नारी मंच एवं सिख सेवक जत्थे के नेतृत्व में आज श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शताब्दी शहीदी दिवस को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन श्री गुरु नानक महिला महाविद्यालय, मढ़ाताल में किया गया। रानी दुर्गावती अस्पताल के डा. तुषार गुप्ता, अमित पटेल, ऋषिकांत दुबे, प्रशांत सिंह, अनार सिंह एवं चंदन गोटियां आदि टीम की चिकित्सकीय देखरेख में यहां उत्साहपूर्ण माहौल में प्राचार्य विमलकांत सैनी के साथ ही शिक्षिकाओं, छात्राओं और अन्य नागरिकों ने 18 यूनिट रक्तदान कर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। इसके पूर्व एल्गिन अस्पताल की पूर्व अधीक्षिका डा. जीके मल्होत्रा ने मोटिवेटेड उद्बोधन में मानव कल्याण हेतु रक्तदान की की महती आवश्यकता को प्रतिपादित किया। उन्होंने आगे कहा कि मात्र एक यूनिट रक्त, किसी एक व्यक्ति को जीवनदान दे सकता है। रक्त ऐसी ईश्वरीय संरचनाएं है जिसका कोई और विकल्प नहीं है, इसलिए मानव जीवन हेतु यह अनमोल है। इसलिए रक्तदान को महादान की श्रेणी में रखा गया है। नारी मंच की ब्रिज कौर आनन्द ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह बांगा ने आशीर्वचन दिए और रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया।



