मुदरई-बेलखेड़ी सड़क मार्ग हुआ बदहाल,आवागमन मुश्किल

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । गोटेगांव तहसील क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री सड़क योजना से निर्मित गोटेगांव से मुरदई और मुरदई से बेलखेड़ी जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क बदहाली का शिकार होने के कारण जहां तहां बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से उसमें बारिश का पानी तालाब की भांति भर जाने से गांव से लेकर प्राइवेट स्कूल में अध्ययन करने वाले बच्चे हलाकान हो रहे है।इस मार्ग पर दो प्राइवेट स्कूल मौजूद है। जहां पर करीब 1500 बच्चे अध्ययन करते हैं। इन स्कूलों के बच्चे ऐसे मार्ग से स्कूल पहुंचते हैं। वहीं मुरदई गांव के स्कूली बच्चे साईकिल से गोटेगांव अध्ययन करने के लिए आते है। हमारे संवाददाता ने इस मार्ग का जायजा लिया। उसी समय मुदरई गांव के एक सदस्य ने बताया कि यहां पर जिस प्रकार की सड़क है। इससे भी बदहाल आगे की सड़क है। वह इतनी खतरनाक हो गई है कि उस सड़क पर से जरा भी नजर इधर उधर हुई कि फिसल कर बाइक नीचे गिर सकती है। उसके अनुसार उक्त मार्ग पर चलने वाले भारी वाहनों के कारण सड़क की ऐसी स्थिति हुई है। जब तक मजबूती के साथ सड़क का निर्माण नहीं होता है। तब तक सड़क ऐसे ही अल्प समय में बदहाल हो सकती है। इसलिए इस सड़क को सीसी क्रंकीट की सड़क निर्मित कराने की दिशा में कदम उठाया जाए। तभी गांव के लोगों को सड़क सुविधा का लाभ अर्जित हो सकता है और होने वाली परेशानी से निजात मिल सकती है।



