राष्टीय कृमि मुक्ति दिवस एवं अनीमिया मुक्त भारत को लेकर हुई कार्यशाला, सिविल अस्पताल सिहोरा में

मनीष श्रीवास सिहोरा जबलपुर दर्पण । सिहोरा शासकीय सिविल अस्पताल में राष्टीय कृमि मुक्ति दिवस एवं अनीमिया मुक्त भारत कार्यशाला का आयोजन दिनांक 08.09.2025 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्शिया खान के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान सिविल अस्पताल सिहोरा जबलपुर में आयोजित राष्टीय कृमि मुक्ति दिवस एवं अनीमिया मुक्त भारत कार्यशाला में उपस्थित तरुण तिवारी एवं बीसीएम वीरेंद्र कुमार मेहरा द्वारा विकास खंड सिहोरा के अंतर्गत आने वाले कार्यरत सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और शासकीय अनुदान प्राप्त, और आदिम जाति आश्रम से उपस्थित सभी नोडल शिक्षकों को उपरोक्त कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही अभियान के अंर्तगत कि जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । इसके साथ ही बाल्यकाल एनीमिया और उसके प्रबंधन के बारे में उपस्थित सभी को प्रशिक्षित भी किया गया।



