पुलिस ने अन्य जिलों की अवैध शराब तस्करों पर की कार्यवाही

जबलपुर दर्पण बिछिया मंडला। आगामी नगर पालिका / परिषद चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक महोदय मंडला द्वारा शराब की अवैध तस्करी पर रोक लगाने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं इसी तारतम्य में एसडीपीओ बिछिया के निर्देशन पर थाना प्रभारी एस राम मरावी के हमराह उप निरीक्षक मानिक पटेल प्रधान आरक्षक जय पांडे आरक्षक अरविंद बर्मन , हेमंत शिव के द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए बीते 25 दिनों के अंदर अन्य जिलों की शराब तस्करी की दो बड़ी खेप पकड़ कर धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। भड़ंग नाला पुलिया में आरोपी अन्जेलाल धुर्वे पिता साधु राम निवासी खुलवा के कब्जे से 54 लीटर प्लेन एवं अंग्रेजी शराब मय मोटरसाइकिल के जब्त की गई अपराध क्रमांक 285/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सिझोरा में आरोपी शिव कुमार उर्फ गोलू नायक पिता टेंम सिंह निवासी पांडूतला थाना गढ़ी जिला बालाघाट के कब्जे से 300 पाव देसी प्लेन शराब मय मोटरसाइकिल के जब्त की गई अपराध क्रमांक 308/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। नगर परिषद चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु बिछिया पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एस राम मरावी, उप निरीक्षक मानिक पटले ,प्रधान आरक्षक जय पांडे आरक्षक अरविंद बर्मन, हेमंत शिव की अहम भूमिका रही।



