बालाघाट दर्पण

सेवा पखवाड़ा को लेकर सांसद श्रीमती भारती पारधी की अध्‍यक्षता में हुई बैठक

बालाघाट जबलपुर दर्पण। 17 सितम्‍बर से 02 अक्‍टूबर तक जिला एवं ब्‍लॉक स्‍तर पर नियमित गतिविधियॉ आयोजित होगी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन 17 सितम्‍बर से सम्‍पूर्ण मध्‍यप्रदेश में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। यह पखवाड़ा 02 अक्‍टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। इस पखवाड़े के अंतर्गत जनसेवा, स्‍वच्‍छता, पर्यावरण एवं स्‍वदेशी को प्रोत्‍साहन संबंधी विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सेवा पखवाड़े की तैयारियों को लेकर 12 सितम्‍बर को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में सांसद श्रीमती भारती पारधी की अध्‍यक्षता में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मध्‍यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्‍य श्रीमती मौसम हरिनखेड़े, विधायक श्री गौरव पारधी, श्री राजकुमार कर्राहे वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से उपस्थित थे। सांसद श्रीमती पारधी ने बैठक में कहा कि 17 सितम्‍बर से 02 अक्‍टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े में स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग इस पखवाड़े से जुड़ सके और उन्‍हें इसका लाभ मिल सके। इसके लिए जिला स्‍तर एवं ब्‍लॉक स्‍तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का कैलेण्‍डर तैयार किया जाए और उसमें जनप्रतिनिधियों के सुझाव भी शामिल किये जाए।
कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना ने बैठक में बताया कि 17 सितम्‍बर से प्रारंभ होकर 02 अक्‍टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के लिए जिला स्‍तर पर आयोजित होने वाली गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का कैलेण्‍डर तैयार किया जा रहा है। इसी प्रकार सभी एसडीएम द्वारा विकासखंड स्‍तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों का कैलेण्‍डर तैयार किया जा रहा है। इस पखवाड़े के अंतर्गत स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा 17 सितम्‍बर से 02 अक्‍टूबर तक वृहद स्‍तर पर रक्‍तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 21 सितम्‍बर को आत्‍मनिर्भर विकसित भारत के अंतर्गत नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा। 25 सितम्‍बर को एक पेड़ मॉ के नाम एवं एक बगियॉ मॉं के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया जाएगा। 27 सितम्‍बर को दिव्‍यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्‍व–सहायता समूहों, बुनकरों एवं कारीगरों द्वारा निर्मित सामग्री एवं स्‍वदेशी वस्‍तुओं को प्रोत्‍साहन देने के लिए विकासखंड स्‍तर पर प्रदर्शनी लगायी जायेगी। 02 अक्‍टूबर को नमो पार्क, नमो उपवन आदि पर्यावरण संरक्षण के कार्य प्रारंभ किये जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88