सतना हाफ मैराथन में लगे सभी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

सतना जबलपुर दर्पण। सतना हाफ मैराथनः 2025 की समीक्षा बैठक का आयोजन डॉ राकेश मिश्र अध्यक्ष पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की अध्यक्षता में मुख्यालय नेह निकुंज बम्हनगवां में किया गया।
व्यवस्था में लगे हुए सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव व कार्यक्रम के लिए सुझाव शेयर किया।
सभी व्यवस्थाओं को संपूर्ण रूप से व्यवस्थित कार्य योजना को सफल बनाने में अपना सहयोग करने वाले पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबके लिए गौरव का विषय है कि इस बार स्थानीय प्रतिभाओं ने 5 किलोमीटर की दौड़ में भाग लेने वाले धावकों ने द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है।
समीक्षा हमारी सबकी होना चाहिए : डॉ.राकेश मिश्र
सेवा न्यास के सभी विभाग प्रमुख ने अपने अपने अनुभव बताए ।
डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि इस बार के आयोजन में भारत के अधिकांश जिलों के धावक यहां पहुंच कर मैराथन में शामिल हुए।
रेलवे स्टेशन से आगमन करने वाले धावकों का भव्य स्वागत किया गया और निशुल्क भोजन, आवास की व्यवस्था की गई।
डॉ.सुरेश चंद्र राय ने कहा कि समीक्षा हमारी सदैव होना चाहिए जिससे बेहतर तरीके से सतना हाफ मैराथन का आयोजन हो। ऐसे प्रदेश एवं जिले तथा गांव जो अभी वंचित हैं उन तक भी हमारी पहुंच बने इस विषय का प्रयास भी सभी कार्यकर्ताओं को करना चाहिए।
छटवीं बार सफल मैराथन से सतना का नाम हुआ रोशनः रविशंकर द्विवेदी
रविशंकर द्विवेदी ने कहा कि डॉ. राकेश मिश्र जी के द्वारा लक्ष्य तक सतना को ऊंचाइयां मिल सकें। उनका यही भाव है कि ऐसी कोई भी प्रतिभा वंचित न रहे जिसे अवसर न मिले। हमारा यही लक्ष्य होना चाहिए कि सभी प्रतिभाओं को उचित अवसर मिल सके। सभी व्यवस्था में लगे लोगों का आभार व्यक्त किया।
आज की समीक्षा व सम्मान बैठक में इनकी रही उपस्थिति-राजीव व्यास, बालकृष्ण शुक्ला बेटा, अनंत सोनी जी, अजय सिंह, रवि शंकर द्विवेदी,चन्दा शर्मा,वंदना बागरी, ज्योति तिवारी, शीलम सैनी, सुरेश चन्द्र राय, अजय मिश्रा, विष्णु नारायण पांडे, बालकृष्ण, शुक्ला, आदित्य पांडे, विवेक सिंह बघेल, राजेन्द्रे कुमार पांडे, मिथलेश चतुर्वेदी, राशि परौहा, साधना दुबे, अजीत सिंह, रवि सिंह, केशव सिंह यादव, अशोक कुमार पांडे, के.डी. गौतम, तरूणेन्द्र कुमार मिश्रा, नंदकिशोर मिश्रा, ललित कुमार यादव, अतुल पांडे, कुशवेन्द्र सिंह बागरी, नरेन्द्र कुशवाहा, देशपाल बागरी, लालजी शर्मा, लवकुश पाठक, बाबू लाल, अनुराग पांडे, लखनलाल शुक्ला,जय प्रताप गुप्ता , विमल नामदेव, जीतू तिवारी, रावेन्द्र बहादुर सिंह, अनुज कुमार सेन, कमल चतुर्वेदी, अनिकेत मिश्रा, सेवा न्यास के मीडिया प्रमुख राजेश त्रिपाठी ‘नीलू’ एवं सेवा न्यास कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



