पाटन महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया एनएसएस स्थापना दिवस

जबलपुर दर्पण । शासकीय महाविद्यालय पाटन में 24 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य पुनीत मरवाह के मार्गदर्शन और एनएसएस अधिकारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।कार्यक्रम अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को एनएसएस की स्थापना, उद्देश्य और महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. सुनील गिरी ने कहा कि एनएसएस छात्रों के व्यक्तित्व विकास, भविष्य निर्माण और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।स्वयंसेवकों ने “उठो समाज के लिए उठो” लक्ष्य गीत का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई भी की।स्थापना दिवस समारोह में सभी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महाविद्यालय परिवार के अधिकांश सदस्य उपस्थित रहे।



