उपभोक्ता रहें सावधान: त्योहारी सीजन में ऑनलाइन बहकावे से बचें

जबलपुर दर्पण । त्योहारी अवसरों पर ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म्स द्वारा बिग बिलियन डे, ग्रेट इंडियन सेल इत्यादि के नाम से विशेष छूट योजनाएँ प्रस्तुत की जाती हैं। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सूचित किया जाता है, कि इन सेल्स के दौरान कुछ विक्रेताओं द्वारा भ्रामक छूट, कृत्रिम रूप से बढ़ाई गई कीमतें, सीमित मात्रा के ऑफ़र तथा नकली अथवा निम्न गुणवत्ता वाले उत्पाद बेचे जाने की विगत कई वर्षों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
सभी उपभोक्ताओं से निवेदन है कि:
ऑनलाइन खरीदारी करते समय उत्पाद की कीमत, गुणवत्ता और रिटर्न/रिफ़ंड नीति की जाँच अवश्य करें।
जरूरत होने पर ही सामान खरीदे ऑफर की लालच में बिना जरुरत के समान ना खरीदे,
अत्यधिक आकर्षक एवं अवास्तविक ऑफ़रों से सावधान रहें।
इस तरह की बड़ी-बड़ी कंपनियां लुभाने ऑफर देकर ऑर्डर तो बुक कर लेती है, उपभोक्ता द्वारा लगाए गए ऑर्डर में से देश भर में मात्र कुछ लोगों को ही वह सामान देकर बाकी सभी के बिना कोई कारण बताए आर्डर कैंसिल कर दिए जाते हैं, कुछ लोगों के पेमेंट 5 से 7 दिन बाद रिटर्न भी कर दी जाती है, अगर आप भी इसका शिकार हुए हैं, तो आप सोशल मीडिया के माध्यम से इन कंपनियों के खिलाफ अपनी नाराजगी एवं आपके साथ हुए चीटिंग का प्रदर्शन अवश्य करें, ताकि भविष्य में कंपनियां आप का और आपकी खरीदी का मजाक ना उड़ा सके,
दीपक सेठी ने बताया कि प्रसिद्ध यूट्यूब राठौर ने खास आम जनता को जागरूक करने के लिए एवं ऑनलाइन कंपनियां किस तरह के लुभावने ऑफर देकर उपभोक्ताओं के साथ गलत कर रही हैं, इस पर एक वीडियो भी बनाई गई है, जो कि एक मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखी है, उपभोक्ता जागरूकता अभियान के तहत कई अन्य मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है, समय आ गया है आपको खरीदी करने के लिए जागरूक रहना पड़ेगा,
विक्रेता की विश्वसनीयता एवं उपभोक्ता समीक्षाओं की पुष्टि करें।
विश्वसनीय स्रोत एवं मैन बाजार, लोकल मॉल, गली मोहल्ले की दुकानों से ही खरीदारी करें। इलेक्ट्रॉनिक सामानों को आप लोकल मार्केट में जाकर टच एंड फुल कर कर पोर्ट है उसके सेल्समैन द्वारा बताए गए फीचर्स ऑफर्स को समझ कर खरीदी करें, मार्केट में जाकर खरीदने करने पर आपको एक अलग ही अनुभव और संतुष्टि होगी, आप इस तरीके से ऑनलाइन के अजीब तरह के ऑफर एवं भ्रामिक बहकावे से भी बचे रहेंगे,
आज का उपभोक्ता किसी सैनिक से काम नहीं शायद उसे मालूम ही नहीं
जिस तरह आम जनता के एक वोट से सरकार बनाने में बहुत बड़ा योगदान रहता है, हमारे सैनिक देश की रक्षा का काम बॉर्डर पर कर रहे हैं, ठीक उसी तरह आम आदमी, उपभोक्ता भी किसी सैनिक से काम नहीं वोकल फॉर लोकल, स्वदेशी सामान, अपने शहर अपनी गली मोहल्ले की दुकानों से सामान खरीद कर अपने शहर की अपने प्रदेश की अपने देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं, यह योगदान किसी सैनिक से काम नहीं होगा,
उपभोक्ताओं से विशेष आग्रह है कि:
स्वदेशी उत्पाद अपनाएँ, स्थानीय बाज़ार को बढ़ावा दें।
वोकल फ़ॉर लोकल अभियान के अंतर्गत अपने गली-मोहल्ले, कस्बे और शहर के दुकानदारों से ख़रीदारी करें।
मेड इन इंडिया उत्पादों को प्राथमिकता दें ताकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और छोटे व्यापारियों को सहारा मिले।
मैन बाजार के व्यापारियों से भी अनुरोध है, कि इस त्योहारी सीजन में आप सभी अपनी दुकानों पर तरह-तरह के स्लोगन: अवश्य लगाए,
“स्वदेशी अपनाओ, भारत को मजबूत बनाओ”
“भारतीय सामान हमारा स्वाभिमान”
“हम बाजार जाएंगे स्वदेशी सामान लाएंगे”
“लोकल ख़रीदें – आत्मनिर्भर भारत बढ़ाएँ”
“विदेशी छोडो स्वदेशी खरीदो”
“आदत से देसी आवश्यकता में स्वदेशी मजबूरी में विदेशी”
“त्योहार की खुशी बढ़ेगी दोगुनी, जब ख़रीद होगी स्वदेशी और स्थानीय”
यदि किसी उपभोक्ता को धोखाधड़ी अथवा भ्रामक विक्रय पद्धति से संबंधित शिकायत हो तो तत्काल संबंधित उपभोक्ता फोरम अथवा प्राधिकृत संस्था में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित उपभोक्ता है।



