जबलपुर दर्पण

एम.पी. ट्रांसको में विभिन्न श्रेणियों के 565 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा संपन्न—

जबलपुर दर्पण । ऊर्जा विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) में जनवरी 2025 मे जारी विज्ञापन के तहत
विभिन्न पदों की भर्ती के पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा में 565 पदों के लिए कुल 19,905 उम्मीदवार सम्मिलित हुए। परीक्षा प्रदेश के सात शहरों के 11 केंद्रों पर 22 से 24 सितंबर तक आयोजित की गई, जिसमें सहायक अभियंता (ट्रांसको), कनिष्ठ अभियंता (ट्रांसको), कनिष्ठ अभियंता (सिविल), सबस्टेशन अटेंडेंट एवं सर्वेयर अटेंडेंट के पद शामिल थे। भर्ती हेतु कुल 26,079 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, किंतु मुख्य परीक्षा में 19,905 ही उपस्थित हुए। इनमें सहायक अभियंता (ट्रांसको) के 3,125, कनिष्ठ अभियंता (ट्रांसको) के 6,710, कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 1,326, सबस्टेशन अटेंडेंट के 8,663 तथा सर्वेयर अटेंडेंट पद के लिए 71 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।
सुविधा के लिए बनाया गया मार्गदर्शक कक्ष–
मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता श्री धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एम.पी. ट्रांसको ने मुख्य परीक्षा केंद्र ग्लोबल कॉलेज जबलपुर में एक मार्गदर्शक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया। अधीक्षण अभियंता नवीन पांडे के नेतृत्व में एच.आर. टीम ने इस कक्ष का संचालन किया। यहां अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के यात्रा भत्ता भुगतान हेतु आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर भुगतान प्रपत्र भरवाए गए। इसके अलावा मार्गदर्शक नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था से परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष खोजने में भी आसानी हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88