कटनी दर्पण

जांच दल ने बरगवां में संचालित अवैध पैथालॉजी को किया सील

कटनी जबलपुर दर्पण । अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी के निर्देश पर अधिकारियों के दल ने जांच के बाद बरगवा में संचालित अवैध राधे पैथालाजी को सीलबंद कर दिया है। जांच दल के सदस्यों में नायब तहसीलदार (पहाड़ी) अतुलेश सिंह ,डॉ राजेन्द्र सिंह ठाकुर हड्डी रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय ,जागेश्वर पाठक राजस्व अधिकारी नगर पालिका निगम के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री चतुर्वेदी की उपस्थिति मे राधे पैथोलॉजी को सीलबंद किया गया ।

पैथोलॉजी की जॉच मे पाया गया कि पैथोलॉजी का संचालन आशीष मिश्रा के द्वारा किया जा रहा है, जो डीएमएलटी की ड्रिग्रीधारी, जॉच रिपोर्ट मे इनके द्वारा ही हस्ताक्षर किये जा रहे थे। पैथोलॉजी के पास न तो प्रदूषण विभाग का प्रमाण पत्र, न ही बायोमेडिकल बेस्ट निस्तारण सर्टिफिकेट और न ही पंजीयन प्रमाण पत्र पाया गया है। आशीष मिश्रा के द्वारा अनाधिकृत रूप से पैथोलॉजी का संचालन किया जा रहा है। जिस कारण से इनकी लैब को सील करने की कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88