ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा के द्वारा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का किया पुतला दहन

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले सहित पूरे महाकौशल क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का किया पुतला दहन। इस दौरान ब्लाक काग्रेस कमेटी सिहोरा के द्वारा पाखंडी नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के विरुद्ध की गई अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी से समस्त कांग्रेस जनों के आत्मसम्मान पर सीधा आघात हुआ है । इस घृणित टिप्पणी के विरोध में ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा द्वारा पुराने बस स्टैंड पोस्ट आफिस चौराहा सिहोरा में कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया। और गोमांस बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए टैक्स फ्री करने का विरोध किया । साथ ही नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन भी जताया।
पुतला दहन कार्यक्रम में बिहारी पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा, राजेश चौबे पार्षद एवं सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सुश्री रुक्मणी गोटिया, लाल बहादुर पाठक, प्रकाश कुररिया, सुरेन्द्र मिश्रा, घनश्याम बड़गईया , अमोल चौरसिया ,बाबा कुरैशी, राजेश पटेल ,दिलीप जैन, पार्षद श्रीमती ममता गोटिया ,आलोक पांडे, गणेश दाहिया, रमेश पटेल, पवन सोनी, के,के, कुररिया, डब्बू पाठक,ललित दुबे, संजय गुप्ता, विजयंत साहू ,शंकर वंशकार,मनीष शुक्ला, गुल्लू खान, संदीप व्यवहार, एडवोकेट कमलेश सोनी, एडवोकेट आनंद पटेल, राहुल पांडे, नवनीत शुक्ला,रमा चौरसिया, प्रांजल शराफ़, जमीला बानो, सचिन पटेल, सोयल मिश्रा, राजकुमार पटेल, जितेन्द्र तिवारी,कोमल श्रीवास, ओमनारायण श्रीवास्तव,यूसुफ खान, वीरेन्द्र पटेल,कौशल दाहिया,गुड्डा भाईजान, अम्बर खरे ,सुभाष ठाकुर, अभय राज प्यासी,रोहन लाल,राहुल तिवारी,अमन विश्वकर्मा, राजेन्द्र मेहरा, अंकित पटेल, तुलसीदास साहू,अमन सैनी, सत्येंद्र पटेल, मोनिश पटेल, जितेंद्र पटेल, चिंटू मेहरा, यश चंदवानी , गोलू जैन, बबलू भाईजान, नौशाद भाईजान, अधिक संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


