कटनी दर्पण
एमपी पुलिस भर्ती 2025: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 6 अक्टूबर तक करें अप्लाई
ढीमरखेड़ा जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह 29 सितंबर थी, जिसे अब 6 अक्टूबर 2025 तक बढ़ाया गया है।
इस भर्ती अभियान के तहत 7,500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के अनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर दें, ताकि तकनीकी कारणों से कोई परेशानी न हो।



