सहकारी समिति मर्या.कायदी में वार्षिक आमसभा का समापन

बालाघाट जबलपुर दर्पण । बहु. प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या.(बी-पैक्स) कायदी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संस्था की वार्षिक आमसभा का आयोजन 27 सितंबर को संस्था कार्यालय में किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मनोज हरिनखेडे हुये। वही अध्यक्षता चिरोंंजीलाल पारधी के द्वारा की गई। इसी तरह प्रमुख अतिथि के रूप में जितेन्द्र नगरगडे सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित हुये। इसी तरह विशेष अतिथि के रूप में चोवाराम सोनबिरसे, एन.एल.उपराडे, गेंदलाल भोयर, रामचंद्र कुमरे, मेघराज भगत, गन्नालाल बोपचे, सुरूत्तम नगरगडे, धनवंती बाई उइके पूर्व अध्यक्ष, भोरवंता बाई, सुरेन्द्र बिसेन प्रबंधक जागपुर, खुमानसिंह उइके प्रबंधक कायदी,कार्या.बहुउद्देशीय प्रा.कृषि साख सहकारी समिति मर्या.कायदी के प्रशासक एस.के.बोम्बर्डे उपस्थित हुये।
इस दौरान अतिथियो द्वारा पूजा अर्चना कर आमसभा प्रारंभ की गई। वार्षिक आमसभा में प्रशासक एस.के.बोम्बर्डे द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया और आगामी कार्ययोजना को लेकर जानकारी प्रदाय की गई। आमसभा में कर्मचारीगण प्रबंधक खुमानसिंह उइके,चमन टेकाम लेखापाल, तरूण सोनेकर केशियर, सतीशंकर ऐठेकर भृत्य, दिनेश सिंह उइके विक्रेता, रोहित वरकडे आपरेटर, विजेन्द्र उइके आपरेटर उपस्थित रहे। वार्षिक आमसभा में उपस्थित प्रतिनिधियों की ओर से आगामी वर्ष 2025-26 के कार्यो को लेकर सुझाव और प्रस्ताव रखा गया। जिसमें गोदाम भवन, अनाज गोदाम निर्माण, सोसायटी की भूमि मद परिवर्तित कर सोसायटी के नाम करने के लिये प्रस्ताव को अमल में लाये जाने को लेकर आग्रह किया गया। वाषर््िाक आमसभा में वार्षिक बजट पेश कर संस्था के कार्य को बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। वार्षिक आमसभा का आभार प्रदर्शन प्रबंधक खुमानसिंह उइके के द्वारा व्यक्त किया गया। इस दौरान ग्रामीण बडी संख्या में उपस्थित हुये।



