जबलपुर दर्पण
बड़ी खेरमाई के चरणों में किया गया जलार्पण

जबलपुर दर्पण । शारदीय नवरात्र के पावन पर्व के अवसर पर गुप्त शक्तिपीठ नगर देवी माँ बड़ी खेरमाई, भान तलैया में मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा एवं इसकी नारी इकाई विप्रा शक्ति द्वारा एक ऐतिहासिक जल-यात्रा एवं सामूहिक जलाभिषेक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्रह्मलीन आदर्श मुनि त्रिवेदी जी की आध्यात्मिक अनुभूतियों से प्रेरित रहा माँ बड़ी खेरमाई के चरणों मे सामूहिक रूप से जलाभिषेक करने के अवसर पर ब्राम्हण महासभा के प्रदेश सह संयोजक असीम त्रिवेदी, पंकज तिवारी, शशांक शुक्ल, प्रशांत तिवारी, विनीत टेहेनगुनिया, वरुण शुक्ला, सुरेश मालवीय, रीतेश शर्मा, जयेश तिवारी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



