जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
स्वामी विवेकानंद मंडल ने कमलनाथ, दिग्विजय सिंह एवं विवेक तन्खा का जलाया पुतला
जबलपुर दर्पण। पिछड़ा वर्ग के सम्मान में भाजपा मैदान में भाजपा स्वामी विवेकानंद मण्डल के द्वारा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह व विवेक तन्खा का दया नगर तिराहे, यादव कालोनी पर पुतला दहन किया गया। मंडल अध्यक्ष योगेश बिलोहां ने बताया की कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग के साथ लगातार अन्याय किया है। आज पुतला दहन कार्यक्रम में योगेश बिलोहां, कृष्णा चटर्जी, कैलाश साहू, राघवेंद्र यादव लालू, रंजीत पटेल, कुंडल राव, नवीन रिछारिया आदि उपस्थित रहे।



