जबलपुर दर्पण

गीता भवन का कलेक्टर और निगमायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने दिए निर्देश

जबलपुर दर्पण । शहर की आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र गीता भवन की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जन-उपयोगी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने संयुक्त रूप से परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने गीता भवन के प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तक सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था इस प्रकार होनी चाहिए कि भीड़ का प्रबंधन सुचारू रूप से हो सके और किसी भी आगंतुक को असुविधा का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने परिसर एवं ग्रीन रूम में नियमित और उच्च स्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही प्रवेश मार्ग को अधिक सुसज्जित और प्रकाशयुक्त बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा, “गीता भवन न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि शहर की गरिमा का प्रतीक भी है। यहां आने वाले प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित और सुखद अनुभव मिलना चाहिए।” निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88