छतरपुर दर्पण

भैरा-सटई मुख्य मार्ग पर डामरीकरण के चिथङे उङे

राजेंद्र त्रिवेदी जबलपुर दर्पण । रेत माफियाओ ने किया रोड खराब,झमटुली क्षेत्र के 25 गांवो का तहसील आना-जाना ठप्प,ग्रामीणो ने रोड सही कराने की मांग की।झमटुली क्षेत्र से सटई तहसील मुख्यालय जाने का मुख्य मार्ग भैरा से सटई तक 10 किलोमीटर का डामरीकरण बुरी तरह उखङ गया है। रेत माफियाओ ने ट्रेक्टर और हाईवा निकालकर रोड के चिथङे उङा दिए है। यह मुख्य मार्ग झमटुली क्षेत्र के 25 गांवो को जोङते हुए तहसील के लिए जाता है। जिससे आम नागरिको का आवागमन प्रभावित हो रहा है।झमटुली क्षेत्र के 25 गांव का सटई तहसील के लिए आने जाने के लिए यही मुख्य मार्ग था। जो बुरी तरह से उखङ गया है। जिसपर से आम नागरिको का निकलना बिल्कुल बंद हो गया है। यहां से न तो बस निकल पा रही है न ही मोटरसाइकिल निकल रही है। इस मार्ग पर गहरे गड्ढे व नुकीली गिट्टी निकलने से वाहनो के टायर खराब हो रहे है।
25 गांव के लोगो की मांग;
सलैया, झमटुली, पिपरिया, कटारा, चौका, कोडन, ओटा, पुरवा, रमपुरा, बैडरी, देवगांव, पारवा, गुङपारा, भैरा, दिदौनिया, कुटिया, टपरियन, टुटका, पुतरयान, हरपुरा, श्यामरा, डुगरिया, पलरया, धुबयाई, पुनगुवां आते है। जिससे आम नागरिको का तहसील के लिए आना जाना बना रहता है। यहां के ग्रामीणो ने रोड सही कराने की मांग की है।बीते मंगलवार को नगर परिषद सटई मे जनसुनवाई आयोजित की गई थी। जिसमे आम नागरिक आवेदन लेकर जल्दी सटई जाने के चक्कर मे रामपुर की घाटी मे बाईक फिसलने से तीन लोगो को गहरी चोट आ गई थी। वही एक बाईक सवार बाल-बाल बच गए थे।पुरवा के सन्तोष पाल ने बताया कि हमे काम के लिए तहसील जाना पङता हे तो रास्ते मे कही वाहनो के टायर फट जाते है। तो कही बाईक फिसल जाती है। जिससे हमे बहुत सारी परेशानी जाती है। इसलिए मार्ग को सही कराया जाए। ओटापुरवा गांव के इन्द्रेश व राजाराम अहिरवार ने बताया कि हमे तहसील के कामो मे आने जाने मे बङी दुविधा होती है। मार्ग बहुत खराब है। आना जाना प्रभावित हो रहा है। जल्दी ही अधिकारियो को इस मार्ग पर ध्यान देना चाहिए। आएदिन बाइक सवार फिसल कर घायल हो रहे है।
रामपुर की घाटी: यह घाटी भैरा से सटई के बीच 1 किलोमीटर दूरी तय करती है। यहां की ऊंचाई भी हजारो फीट है। जिससे यहां रास्ता खराब होने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते है। जिससे हादसो का डर बना रहता है। आएदिन बाइक सवार फिसल कर घायल हो जाते है। जिम्मेदार अधिकारी भी ध्यान नही दे रहे है।
जिम्मेदार सरपंचो का कहना; पारवा के लक्ष्मण प्रसाद मिश्रा, झमटुली के राजू पटेल, ओटापुरवा के आनंदी पटेल, बैडरी के सन्दीप शर्मा एवं कटारा के संतोष यादव ने बताया कि झमटुली से सटई जोङने का मुख्य मार्ग खराब होने से आम नागरिको का आवागमन प्रभावित हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारियो से मांग है कि नए सिरे से मार्ग पर सही ढंग से डामरीकरण कर मार्ग को सही कराए ताकि तहसील आने जाने मे समस्या न हो।
पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्माण कार्य कराया गया था। जिसका ग्यारंटी पीरियड मे डामरीकरण उखङ गया है। जिसपर नुकीली गिट्टी व गहरे गड्ढे हो गए है। अब यहां से वाहन नही निकल पाते है। वही रामपुर की घाटी मे वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते है। जिससे हादसो का डर बना रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88