1 किलो से अधिक गांजा के साथ पति पत्नी गिरफ्तार

राजेंद्र त्रिवेदी जबलपुर दर्पण । आरोपी ओम प्रकाश उर्फ ठूंठे श्रीवास एनडीपीएस के 3 एवं उसकी पत्नी गोमती 1 प्रकरण में पूर्व से लिप्त मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा विगत महीनों में एनडीपीएस में 86 प्रकरण एवं आबकारी में 2000 से अधिक प्रकरण दर्ज किये गए हैं। 52 कुंतल से अधिक अफीम के पौधे, 1000 किग्रा से अधिक गांजा, 5 सैकड़ा से अधिक शीशी नशीली सिरप, 1100 से नशीली टैबलेट, 200 से अधिक इंजेक्शन, स्मैक 17000 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की गई है। थाना कोतवाली पुलिस को असाटी मोहल्ला में अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम असाटी मोहल्ला गायत्री मंदिर के पास पहुंची। संदेही एवं उसकी पत्नी दोनों पॉलिथीन में लिए खड़े थे। विधिवत तलाशी लेने पर पॉलिथीन में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। अवैध मादक पदार्थ 1 किलो 215 ग्राम गांजा, नगद राशि 17850 कुल संपत्ति करीब ₹40000 बरामद की। अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय कर रहे आरोपी ओम प्रकाश उर्फ थूटे श्रीवास निवासी गायत्री मंदिर के पास असाटी मोहल्ला छतरपुर एवं उसकी पत्नी गोमती श्रीवास को अभिरक्षा में लेकर थाना कोतवाली में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी ओम प्रकाश उर्फ थुटे एनडीपीएस के 3 एवं उसकी पत्नी गोमती 1 प्रकरण में पूर्व से लिप्त है। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।उक्त कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, उप निरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी, आरक्षक राकेश, जगभान, अजय एवं महिला आरक्षक विमला की भूमिका रही।



