सतना दर्पण

पटवारी के सूने घर में दिनदहाड़े चोरी

सतना जबलपुर दर्पण । कोलगवां थाना क्षेत्र के भरहुत नगर के पीछे स्थित अमृत कॉलोनी में शनिवार की रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने पटवारी रामशिरोमणि डोहर के घर को निशाना बनाया और अलमारी में रखे आभूषण व कपड़े पार कर दिए । जानकारी के अनुसार, बारी कला पटवारी हल्का में पदस्थ रामशिरोमणि डोहर अपनी पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव मोहनिया, तहसील कोटर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर के दोनों गेटों का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। घर को सुनसान पाकर चोरों ने पूरी तरह से तलाशी ली और आभूषण समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पटवारी की पत्नी शिवकुमारी की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे और फोन पर मालिक को सूचना दी। इसके बाद पटवारी डोहर ने अपनी बेटी को मौके पर तस्दीक के लिए भेजा। घर पहुंचकर बेटी ने देखा कि अलमारी खुली हुई है और उसमें रखे जेवर व कपड़े गायब हैं। तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि चोर घर की गतिविधियों पर पहले से नजर रखे हुए थे और मालिकों की गैरमौजूदगी की जानकारी पाकर वारदात को अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88