संकट मोचन हनुमान मंदिर में महाआरती संपन्न

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । नगर के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर मे बजरंग सेना नर्मदाखंड महाआरती समिति के तत्वाधान में रामभक्त हनुमान जी की महाआरती पं दीपक तिवारी जी के आचार्यत्व में पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चारण व विधि विधान के साथ शुभी/धर्मेंद्र विश्वकर्मा एवं अक्षत सराठे द्वारा अंजनीसुत को उनके प्रिय लड्डुओं ओर बर्फी का भोग अर्पित कर भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालु जनों द्वारा सामूहिक रूप से श्री राम स्तुति,श्री हनुमान चालीसा,श्री हनुमान जी की महाआरती का गायन किया गया गौरतलब है कि श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर महाआरती समिति द्वारा प्रत्येक शनिवार को संकट मोचन जी की संगीतमय महाआरती विगत 5 वर्षों से भी अधिक समय से एवं 303 वें सप्ताह से निरंतर जारी हे साप्ताहिक संगीतमय महाआरती के पश्चात समिति की भजन मंडली के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से भजनों की अनुपम प्रस्तुति की गई जिसमें पप्पू सोनी धर्मेंद्र चौबे सुशील दुबे सालिगराम साहू कमल स्वामी विद्याचरण पाराशर मुकेश सोनी पंकज नोरिया एवं सहयोगियों के द्वारा महाआरती संपन्न हुई इस अवसर पर नर्मदा प्रसाद गुप्ता रघुनाथ राय दीपक सराठे नीरज नेमा दीपक सोनी मुकेश चढ़ार राकेश शर्मा ओमप्रकाश साहू नीलेश नामदेब कृष्णा नामदेब मनोज नामदेव कैलाश गुप्ता मनीष साहू पिंटू विश्वकर्मा दिनेश शर्मा राजेश चौकसे निहाल अग्रवाल विनोद साहू गोविंद ठेकेदार आनंद पचौरी नारायण सोनी अभिषेक सोनी नारायण सोनी अर्चित राज ब्रजेश श्रीवास्तव ललित शौर्य बटुक सेवक अक्षत सराठे,अनुज ठाकुर ऋषि विश्वकर्मा, भिनंदन अग्रवाल मातृशक्ति से स्नेहलता श्रीवास्तव नंदिनी जौहरी प्रीति भारद्वाज लीलावती पटेल सुमन गुप्ता प्रीति पटेल अनीता साहू नंदनी जौहरी नंदिनी विश्वकर्मा स्नेहलता चौहान मुस्कान सोनी ऋषिका विश्वकर्मा की उपस्थिति रही



