अनुसूचित जाति छात्रावास में रानी दुर्गावती जयंती दिवस मनाया

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । समीपवर्ती ग्राम कुम्हड़ाखेड़ा में अनुसूचित जाति छात्रावास में श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव के संचालन में रानी दुर्गावती जन्म जयंती मनाया गया एवं इसमें छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती पार्वती कटिया अधीक्षिका कलावती ठाकुर अधीक्षिका बबीता नायक एवं ग्रामीण मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा आर्य महामंत्री श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव सहयोगी प्रभा विश्वकर्मा पुष्पा गुप्ता एवं संध्या पगारे संध्या दुबे कुंती बाई छोटी बाई महोबिया एवं छात्राओं ने रानी दुर्गावती की वेशभूषा में कार्यक्रम किया एवं अन्य छात्राओं ने भी रंगोली मेहंदी प्रतियोगिता गीत संगीत में भाग लिया एवं उन्हें कार्यक्रम उपरांत उपहार वितरित किए गए छात्राओं ने उत्साह पूर्वक रानी दुर्गावती जी की जन्म जयंती मनाई श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव ने रानी दुर्गावती के जीवन में प्रकाश डाला एवं सभी छात्राओं से संकल्प करवाया कि वह स्वयं एवं अन्य लोगों को भी इन महान वीरांगनाओं के जीवन को अपने जीवन में चरितार्थ करेंगी रानी दुर्गावती जी का जन्म 5 अक्टूबर 1524 में यूपी के बांदा जिले के कालिंजर किले में चंदेल वंश के राजा कीर्तिसिंह चंदेल के यहां हुआ गोंडवाना के राजा दलपत शाह के साथ आपका विवाह हुआ और आप गोंडवाना की रानी बनी पति की मृत्यु के उपरांत राजभार संभाला 1564 में मुगल सम्राट अकबर के सेनापति असफ खान के साथ युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुई विश्वविद्यालय जबलपुर,रानी दुर्गावती राष्ट्रीय उद्यान



