भोपाल दर्पणमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव से पहले नियमित होंगे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी

मध्य प्रदेश में 20 हजार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पहले दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। इसमें 2007 से 2016 तक के दैवेभो को शामिल किया जाएगा। इससे मध्य प्रदेश में 20 हजार कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री जयवर्धन सिंह ने भोपाल में नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी स्नेह सम्मेलन के दौरान यह बात कही। इस दौरान सामने आया कि कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने, राष्ट्रीय पेंशन स्कीम का लाभ, अवकाश 290 से बढ़ाकर 340 दिन करने, सेवा समाप्ति और ईपीएफ के संबंध में भी सकरात्मक फैसला हो सकता होगा

कर्मचारियों को योग्यातानुसार दी जाएगी प्राथमिकता : सिंह

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री जयवर्धन सिंह ने एक नई सौगात देते हुए कर्मचारियों से कहा कि नगरीय निकायों में जितने भी पद खाली हैं। उन्हें भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि पदों पर नई नियुक्ति करने से पहले निकायों में काम कर रहे दैनिक वेतनभोगियों को उनकी योग्यता अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान मंत्री ने बताया कि निकाय कर्मचारियों को कभी भी कोई दिक्कत हो तो मुझे बताएं, मेरे घर के दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले हैं। कर्मचारियों की एक समिति बनाएं और तय करें कि हमें महीने में एक बैठक करना है। हम आपस में बात करेंगे, तो दिक्कतें बढ़ने से पहले ही दूर हो जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88