कटनी दर्पण
कलेक्टर श्री तिवारी ने किया ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

कटनी जबलपुर दर्पण । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष तिवारी द्वारा मासिक निरीक्षण के तहत शुक्रवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन सदन पहुंचकर ईव्हीएम वेयर हाउस, स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
कलेक्टर श्री तिवारी ने निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यालय के कार्यों का जायजा लिया तथा संधारित रजिस्टर का अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री तिवारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों की जांच कर व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ईव्हीएम मशीनों के सही रख-रखाव का भी अवलोकन किया।
इस दौरान भाजपा प्रतिनिधि श्री सौरभ अग्रवाल, श्री दीपक तिवारी, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) सौरभ सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप मिश्रा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यपालन यंत्री श्री जी एस खटीक, जिला कोषालय अधिकारी श्री अरविंद सिंह एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के अनुविभागीय अधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थिति रहे।



