भगवान श्री विश्वकर्मा की तस्वीर के साथ हुई छेड़छाड़ विश्वकर्मा समाज में आक्रोश, विधायक पर कार्यवाही की मांग

जबलपुर दर्पण। भगवान श्री विश्वकर्मा की तस्वीर से छेड़छाड़ करने वाले विधायक को लेकर विश्वकर्मा समाज में आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर विश्वकर्मा समाज व समाज के विभिन्न संगठनों के बैनर तले इस संबंध की शिकायत करते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम पत्र सौंपा गया और कार्यवाही की मांग की गई। इस संबंध में विश्वकर्मा समाज संगठन मध्यपदेश के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि सामाजिक संगठन, समितियों के पदाधिकारयों के प्रतिनिधियों ने आदिदेव सृष्टि के सृजनहार भगवान श्री विश्वकर्मा के पूजन दिवस 17 सिंतम्बर को बिहार के मधुवनी के विधायक हरि भूषण ठाकुर द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेहरा लगाया गया। जिससे विश्वकर्मा समाज में आक्रोश व्याप्त है और इस तरह का कृत करने वाले बिहार के विधायक के खिलाफ सख्त से सख्त कड़ी कार्यवाही करने की मांग विश्वकर्मा समाज के द्वारा ज्ञापन देकर की गई। इस संबंध का पत्र मध्यप्रदेश की समस्त विश्वकर्मा समाज की ओर जिला पुलिस अधीक्षक, पुलिस थाना मदन महल को दिया गया। इस दौरान हरिशंकर विश्वकर्मा, एड दयाराम विश्वकर्मा, दशरथ विश्वकर्मा, रामराज विश्वकर्मा, शिव कुमार विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, प्रशांत विश्वकर्मा, ललित विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, किशोर विधिकर्मा, राम प्रकाश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।



