जबलपुर दर्पण

लखपति पुलिस नहीं रोक सकती अपराध : करण सिंह

सतीश चौरसिया उमरियापान जबलपुर दर्पण । जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंता जनक है जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस नेता करण सिंह चौहान ने कटनी जिले में बढ़ते अपराध के संबंध में पिछले कई माह पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक कटनी को पत्र लिखकर चिंता व्यक्त करते हुए बताया था की कटनी जिले में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं चाकू बाजी की घटना आम बात हो गई है । जिसमें हत्या भी हो गई है नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हमने पत्र के अलावा वीडियो संदेश भी मुख्यमंत्री एवं पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाएं परंतु मुझे ऐसा लगा कि मेरी एवं कटनी जिले की नागरिकों की चिंता पर ध्यान नहीं दिया गया ।
कैमोर में हुई जघन्य हत्या एवं आत्महत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा पूर्व में पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक को पत्र लिखकर अवगत कराया था की कटनी जिले में स्कूली छात्राओं की सुरक्षा के संबंध में प्रभावी कदम उठाये जाने का अनुरोध किया था आज वही कारण बना एक नौजवान की मौत हो गई ।
उन्होंने कहा कि कटनी जिले की कई पुलिस अधिकारी आरक्षक 25 लाख की कार 5 लाख की मोटरसाइकिल से चलते हैं 3 लाख की घड़ी पहनते हैं आखिर इतना बड़ा खर्च किस कमाई से वहन करते है आखिर पुलिस के पास इतनी कमाई कहा से आती है कैमोर थाना से जिस हेड कांस्टेबल को लाइन अटैच किया गया है लोग कहते हैं वह करोड़पति है कटनी जिले के थाने कांस्टेबल चला रहे । पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पुनः एक पत्र लिखकर अवगत कराया है की कटनी जिले में बहोरीबंद थाना क्षेत्र स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र और अब कैमोर थाना क्षेत्र में धार्मिक उन्माद की स्थिति क्यों बन रही है। इसकी जांच कराया जाना चाहिए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88