सारांश दहायत का सायना इंटरनेशनल सैनिक स्कूल में हुआ चयन

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर के वार्ड क्रमांक 10 मैंना कुआ निवासी सौरभ दहायत के पुत्र सारांश दहायत का चयन सायना इंटरनेशनल सैनिक स्कूल, जिला कटनी में कक्षा 6वीं के लिए प्रवेश हुआ है। सारांश अब तक शालेम इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल सिहोरा में अध्ययनरत रहे। अपनी लगन और मेहनत के साथ अनुशासन से उन्होंने विद्यालय और नगर का नाम भी रोशन किया है।
सारांश की सफलता पर दादा राजन प्रसाद दहायत, दादी संध्या दहायत और मां सपना दहायत सहित समूचे नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सारांश के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए चाचा शुभम दहायत ,चाची किरण दहायत,
बुआ श्रुति दहायत,
छोटी बहन रिद्धि सिद्धि के साथ परिवार के अन्य सदस्यों ने भी शुभकामनाएं प्रेरित की।



