नरसिंहपुर दर्पण

थाना प्रभारी ने दी साइबर सुरक्षा और पास्को एक्ट की जानकारी

गाडरवारा जबलपुर दर्पण । विगत दिवस डोंगरगांव थाना प्रभारी रोहित काकड़िया, एस आई राहुल सोनकर, चौकी प्रभारी आकाश तिवारी का आगमन शासकीय उच्चतर माध्यमिक में कल्याणपुर में हुआ। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जागरूक करने हेतु डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। उन्होने छात्राओं को मोबाइल से छोटे-छोटे अपराध, अश्लील वीडियो मैसेज या टिप्पणियां ऑनलाइन लिंक ना खोलने की सलाह दी। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930,वूमेन हेल्पलाइन नंबर 1091,पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 100 के स्थान पर 112 होने की जानकारी साझा की । इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश कौरव ने कहा कि छात्र भय , अवसाद में न आए। बिना माता पिता को बताये कही नहीं जावे, जब भी घूमे समूह में घूमे। उन्होंने कहा कि किशोर छात्र छात्राएं जल्दी गुमराह होते हैं एवं निर्णय लेने की क्षमता के अभाव में गलत विचारों, गलत लोगों , गलत संगतिके जाल के फस जाते हैं सभी को वर्तमान परिस्थिति में जागरूक रहना चाहिए। विदित हो कि कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत जीवनलता इक्का, नीरज कौरव, संजय पटेल, सुरेंद्र चौधरी , पुष्प कुशवाह ,मंगल चौधरी ने किया । इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88