मैहर के डेल्हा गांव में एकादशी और मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की धूम

मैहर जबलपुर दर्पण । मां शारदा की नगरी के समीपस्थ ग्राम डेल्हा में शनिवार को देव प्रबोधिनी एकादशी और मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।ग्रामीणों ने दिन की शुरुआत भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना से की। भक्तिमय माहौल में युवाओं और महिलाओं ने मिलकर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।शाम होते ही पूरे गांव को दीपों की रोशनी से सजाया गया। दीप प्रज्वलन के बाद रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। आतिशबाजी की चमक से पूरा डेल्हा गांव जगमगा उठा और बच्चे, महिलाएं तथा बुजुर्ग सभी इस दृश्य का आनंद लेते नजर आए।कार्यक्रम का आयोजन डेल्हा सरपंच अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में गांव के सभी बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें —रामभद्र शुक्ला (पुजारी जी), लालमन पांडे, मूरतलाल सेन, बलिराम यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, शंकर रजक, लाल मानदहिया, मंगल रजक, अमन श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, रामकिशोर पटेल, मैथिली पटेल, आदित्य विश्वकर्मा, अयोध्या कुशवाहा, रामसखा कॉल, रामनिवास साकेत, रामखेलावन रजक, कृष्णकुमार विश्वकर्मा, रविंद्र कुमार, सुजीत श्रीवास्तव, सुरेश साहू, मुन्ना रजक, मोहनलाल कुशवाहा, बैजनाथ कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, अमित साकेत, राकेश साकेत, अभिनव साकेत, अभय साकेत, अंकित राजकुमार कोल, विकास कोल, विजय साहू, फूलमेष रजक, पंकज कुशवाहा, वीरेंद्र साहू, पुष्पराज कुशवाहा, सत्यम जायसवाल, शिवम, रामधनी रजक, रामनिवास रजक, नीरज कुशवाहा, रामदास कुशवाह, मुन्नालाल रजक, सुरेश रजक, मोहित आदि ग्रामीण विशेष रूप से उपस्थित रहे।



