जंगली सूअर मारने के लिए जंगल में बिछाए गए करंट के तार की चपेट मे आने से अधेड़ की मौत

जंगली सूअर मारने के लिए जंगल में बिछाए गए करंट के तार की चपेट मे आने से अधेड़ की मौत
जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू –यह मामला थाना मझौली का है जहां पर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता बंदी कोल पिता भगवान दास कोल उम्र 50 वर्ष निवासी डुंगरिया थाना मझौली मृतक गुड्डू गोल पिता भगवानदास कोल उम्र 45 वर्ष निवासी डूंगरिया शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि मैं ग्राम डुगरिया थाना सिहोरा का रहने वाला हूं आज मैं अपनी भतीजी रजनी कोल के साथ मझौली थाने आया हु यह मेरा छोटा भाई प्रकाश उर्फ गुड्डू कोल ग्राम मनसकरा के रवि सिंह ठाकुर के खेत की तकवारी करीब 2 माह से अपने बीवी बच्चों के साथ मिलकर करता था कि कल दिनांक 3.6 .2022 को शाम करीब 5:00 बजे रवि खेत में गए थे और मेरा भाई प्रकाश जंगल गया था जो रवि की खेत से लगा है जहां ग्राम उमरिया जुझारी के सूरज कोल बल्लू कोल एवं गोटी कोल तथा तथा उनके साथियों द्वारा जंगली सूअर मारने के लिए बिना बिजली विभाग की अनुमति से ट्रांसफार्मर में जी आई तार लगाकर जंगल में करंट फैलाया गया था जिसकी चपेट में आने से मेरा भाई प्रकाश बिजली के करंट में झुलस गया और पूरा शरीर जल गया जिसे मझौली अस्पताल लाया गया और वहां से मेडिकल जबलपुर ले गए जहां इलाज के दौरान मेरे भाई की मौत हो गई यह पूरी घटना की जानकारी मेरी भतीजी रजनी एवं बहु मैना और गांव की रवि सिंह ठाकुर प्रवेश ठाकुर और ग्राम जुझारी के बाबू सिंह ठाकुर ने देखी सुनी है सूरज कोल बल्लू कोल गोटी कोल तथा उनके साथियों द्वारा यह जानते हुए की जंगल में बिजली करंट वाला तार फैलाने से कोई व्यक्ति फस कर मर सकता है इसके बाद भी यह लोग ट्रांसफॉमर्स जी आई तार जंगल में लगाए थे जिससे करंट लगने से मेरा भाई झुलस गया ओर जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई जिससे पुलिस ने अपराधियो के खिलाफ विद्युत अधिनियम के आईपीसी की धारा 304,138 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई



