जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्र्वरीय विश्र्व विद्यालय में स्थापित चैतन्य देवियों की मनोरम झांकी

जबलपुर दर्पण। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्र्वरीय विश्र्व विद्यालय शिव स्मृति भवन, भंवरताल में चैतन्य देवियों की मनोरम झांकी का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसके दर्शन हेतु जन समुदाय उमड़ रहा है। ईश्र्वरीय ज्ञान और राजयोग के अभ्यास से ब्रह्मा कुमारी बहनें माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों को धारण कर जन मानस में पवित्र भावना के प्रकम्पन फैला रही हैं। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारी संस्था की मुख्य संचालिका बी के भावना बहन ने बताया कि माँ दुर्गा दुर्गुणों का नाश करने वाली व सद्गुण प्रदान करने वाली है, राजयोग का अभ्यास कर समस्त नर-नारी दैवीय गुणों को धारण कर अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकते हैं, ये राजयोग नि:शुल्कक सिखाया जाता है, वर्तमान का समय स्वयं के आंतरिक गुणों को परमात्मा की स्मृति से निरंतर बढ़ाने का है। अत: बी के भावना बहन ने समस्त नगर वासियों से अपील की कि वे शिव स्मृैति भवन परिसर में ही प्रातः एवं सायं 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित नि:शुल्क राजयोग शिविर का लाभ लेने हेतु अवश्य पधारें।
कार्यक्रम के आरम्भ में डॉ प्रीति जैन केंसर विशेषज्ञ, डॉ जे एन सेन निश्चेतना विशेषज्ञ, बहन सारिका पाण्डे डी एस पी, भ्राता बघेल थाना प्रभारी ओमती, भ्राता प्रकाश सेन, रवि चौकसे ट्रस्टी गायत्री परिवार के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88