म.प्र. लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच हेतु निरीक्षण अधिकारियों की नियुक्ति
ढीमरखेड़ा जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग ) ने प्रदेशभर में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न परिक्षेत्रों में निरीक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की है। विभाग के मुख्य अभियंता,आईटी सेल/डब्ल्यूएमएसद्वारा जारी आदेश के अनुसार चयनित अधिकारी रैंडम आधार पर कार्यों का निरीक्षण करेंगे। यह नियुक्ति म.प्र. शासन लोक निर्माण विभाग के पूर्व निर्देश दिनांक 30 जनवरी 2025 के संदर्भ में की गई है।
आदेश में भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, रीवा, उज्जैन और सागर परिक्षेत्र के कई जिलों के लिए अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इसमें सीहोर, कटनी, अशोकनगर, बड़वानी, मऊगंज, उज्जैन और दमोह जैसे जिले शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियुक्त अधिकारी निरीक्षण से एक दिन पूर्व (वर्क्स मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से कार्यों की सूची प्राप्त करेंगे और रिपोर्ट उप मुख्य अभियंता को प्रस्तुत करेंगे।
कटनी भी शामिल, दो अधिकारी नियुक्त
कटनी जिले को विशेष रूप से निरीक्षण सूची में शामिल किया गया है। विभाग ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों को कटनी में निरीक्षण का दायित्व सौंपा है।
भोपाल परिक्षेत्र के अंतर्गत कटनी के निरीक्षण के लिए
सी.पी. सिंह, गु.अ. (सागर परिक्षेत्र) – मो.: 9575689509
नियुक्त किए गए हैं।
वहीं जबलपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत कटनी का निरीक्षण
डी.के. जैन, गु.अ. (यांत्रिकी परिक्षेत्र) – मो.: 9425199554
द्वारा किया जाएगा।
दोनों अधिकारी 20 नवंबर 2025 को WMS सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैंडम चयनित कार्यों की गुणवत्ता की जांच करेंगे और अपनी रिपोर्ट उप मुख्य अभियंता को सौंपेंगे। विभाग ने निर्देश दिया है कि निरीक्षण के लिए आवश्यक कार्यों की सूची एक दिन पहले WMS पोर्टल से प्राप्त की जाए। यह आदेश उप सचिव, म.प्र. शासन लोक निर्माण विभाग, भोपाल की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है।



