इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सतना द्वारा सैनिक कल्याण कोष में एक लाख से ज्यादा का अनुदान

सतना जबलपुर दर्पण । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सतना शाखा द्वारा जिला कलेक्टर सतना को जिला अध्यक्ष सैनिक कल्याण बोर्ड कर्नल मुनीन्द्र त्रिपाठी की उपस्थिति में सैनिक कल्याण कोष हेतु एक लाख दस हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई। यह योगदान सशस्त्र बलों के शहीदों और वर्तमान सैनिकों के परिवारों के कल्याण के प्रति आई एम ए सतना की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अनुदान राशि चेक द्वारा सतना के प्रतिनिधिमंडल द्वारा कलेक्टर सतना को भेंट की गई। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से आई एम ए अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, सचिव डॉ. आलोक खन्ना, कोषाध्यक्ष डॉ. ललित गुप्ता, राष्ट्रीय एडिटर डॉ. आर. के. नेमा, एवं ब्रिगेडियर डॉ. देवेंद्र सिंह, कोऑर्डिनेटर सैनिक कल्याण कोष एवं डॉ सुनीता गुप्ता शामिल रहे। अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल ने कहा कि देश की सुरक्षा में जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान और उनके परिवारों के सहयोग हेतु योगदान देना हमारा कर्तव्य है । कलेक्टर सतना ने आई एम ए सतना की इस प्रेरणादायक पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अन्य संगठनों के लिए यह एक अनुकरणीय उदाहरण है।
सचिव डॉ अलोक खन्ना ने सभी सदस्यों द्वारा उत्साह पूर्वक किए गए अनुदान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आई एम ए सतना शाखा भविष्य में भी समाज सेवा, जनहित कार्यों और राष्ट्रीय हित से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से योगदान करती रहेगी। कोषाध्यक्ष डॉ ललित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सैनिक कल्याण कोष हेतु अब तक निम्नलिखित सम्मानित चिकित्सकों एवं सदस्यों ने उदार सहयोग प्रदान किया है जिसमें डॉ आर के नेमा, मनोज सिंह, डॉ मुलायम सिंह, डॉ विपिन दुबे, डॉ देवेश अग्रवाल, डॉ नितिन कुलश्रेष्ठ, डॉ ललित गुप्ता, डॉ राकेश अग्रवाल, डॉ वीरेन्द्र गौतम, गुप्त अनुदान, डॉ एस पी तिवारी, डॉ नवीन कालरा, डॉ सारिका कालरा, डॉ विजयेता राजपूत, डॉ अजीत सिंह, डॉ आभा पाठक, डॉ राजीव पाठक, डॉ संकल्प जैन, डॉ एस के श्रीवास्तव, डॉ विजय मर्सकोले, डॉ वंदना मर्सकोले, डॉ रेखा त्रिपाठी, डॉ रमेश शर्मा, डॉ आलोक खन्ना, डॉ रामचंद्र त्रिपाठी, डॉ प्रभात सिंह, डॉ राजेश जैन, डॉ मुदित जैन, डॉ एल पी सिंह, डॉ वांछित सिंह , डॉ हर्षिका सिंह, डॉ अदिति, डॉ एन पी तिवारी, डॉ अतीक खान,डॉ निशत, डॉ सतीश खरे, डॉ सुधा खरे, डॉ संजीव प्रजापति, डॉ प्रीति नेमा, डॉ प्रतिभा दुबे, डॉ रमेश पांडे, डॉ समीश गुप्ता, डॉ शुभम जैन, डॉ कुणाल तिवारी, डॉ आर एस त्रिपाठी, डॉ सुनील अग्निहोत्री, डॉ आकाश चांदवानी, डॉ वी के तिवारी, डॉ प्रवीण चौधरी, डॉसंगीता जैन, डॉ सुदीप अग्रवाल, डॉ एम ए ताज़िर, डॉ एस आर कनास्कर, डॉ जसपाल बीना डॉ एस पी शर्मा, डॉ अभिनेश साराफ, डॉ एच के बावा, डॉ राजेन्द्र नायक, डॉ सतेंद्र सिंह, डॉ जी पी सिंह, डॉ आर के तिवारी, डॉ अनिल श्रीवास्तव, डॉ वी के गांधी, डॉ राकेश जैन, डॉ आलोक जैन,डॉ नरेंद्र शर्मा, डॉ महेन्द्र सिंह, डॉ एम एस तोमर, डॉ सी एम तिवारी, डॉ सुनील कारखुर, डॉ दिलीप चौरसिया, डॉ दीपमाला भटीजा, डॉ के एल नमदेव, डॉ सुनीता गुप्ता, डॉ चारुलता सोइन, डॉ पूजा गुप्ता, कार्तिकेय गुप्ता, डॉ मनोज द्विवेदी, डॉ मनोज जगवानी, डॉ भूमिका जगवानी, डॉ लक्ष्मी, डॉ अनुराग रिजवानी, डॉ उषा सोइन, डॉ रेखा पाण्डेय एवं डॉ अनुज पाण्डेय हैं। सैनिक कल्याण कोष के संयोजक डॉ ब्रिगेडियर देवेन्द्र सिंह ने आई एम ए सतना की इस पहल पर भारी संख्या में सदस्यों द्वारा किए गए अनुदान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सतना आई एम ए ने एक अनुकरणीय पहल की है।



