सतना दर्पण

“मुस्कान विशेष अभियान” के तहत विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कटनी जबलपुर दर्पण । मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों/महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

🔹 शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी द्वारा महाविद्यालय के छात्र–छात्राओं को मुस्कान विशेष अभियान की उद्देशिका, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानून, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर तथा जागरूक नागरिक बनने की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया गया।

🔹 थाना उमरिया पान
एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला टोला में छात्र–छात्राओं को बाल विवाह, साइबर अपराध, पोक्सो अधिनियम एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

🔹 थाना स्लीमनाबाद — ग्राम धरवारा – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरवारा में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को गुड टच–बैड टच, पोक्सो अधिनियम, साइबर व सोशल मीडिया अपराध, अनुचित सामग्री साझा करने के दुष्परिणाम तथा बाल विवाह की रोकथाम संबंधी कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई ।विद्यार्थियों को किसी भी समस्या पर डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं बाल सहायता हेल्पलाइन 1098 पर तत्काल संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

🔹 थाना बाकल — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इमलिया – वर्तमान साइबर फ्रॉड, बैंक फ्रॉड व सोशल मीडिया उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर छात्रों को जागरूक किया गया।
तथा यातायात नियमों के पालन एवं सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

स्कूल स्टाफ एवं प्राचार्य को “नो हेलमेट — नो अटेंडेंस” स्कीम लागू करने हेतु अवगत कराया गया।

कटनी पुलिस द्वारा “मुस्कान अभियान” के माध्यम से बाल सुरक्षा, महिला संरक्षण एवं साइबर जागरूकता को लेकर जिलेभर में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88