नरसिंहपुर दर्पण

69 वी राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुए कड़े मुकाबले

गाडरवारा जबलपुर दर्पण । लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 19 वर्षीय बालक/ बालिका आयु वर्ग में पांच दिवसीय 69 वीं राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता में अंतिम दिन कशमकश से भरे सेमीफ़ाइनल एवं तृतीय स्थान के मैचों में टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह के प्रयासों से हों रहे इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को बालक एवं बालिकाओं वर्गो की विभिन्न टीमों के मध्य निर्णायक मैच खेले गये।मैचों के बारे मे प्रचार प्रसार समिति के सदस्य मधुसूदन पटैल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की रात्रि प्रतियोगिता के चौथे दिन हुए क़्वाटर फाइनल मैचों के बालक वर्ग में हिमाचल प्रदेश ने केरला,विद्या भारती ने राजस्थान,गुजरात ने तमिलनाडु एवं सीबीएसई ने उप्र क़ो रोमांचक मैचों में हराकर सेमीफाइनल के लिए जगह बनाई। इसी प्रकार बालिका वर्ग के क़्वाटर फाइनल मैचों में तमिलनाडु ने गुजरात, राजस्थान ने हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल ने कर्नाटक एवं सीबीएसई ने हरियाणा क़ो हराकर सेमीफायनल में प्रवेश किया। रविवार की सुबह खेले गये सेमीफाइनल मुकाबलो में दर्शकों की खचाखच भीड़ के बीच बालक वर्ग में हिमाचल प्रदेश ने विद्या भारती एवं सीबीएसई ने गुजरात क़ो बेहद कड़े मुकाबलो में हराकर फाइनल के लिए जगह बनाई। इसी प्रकार बालिका वर्ग के सेमीफायनल मेचों में तमिलनाडु ने राजस्थान एवं पश्चिम बंगाल ने सीबीएसई क़ो रोमांचक मुकाबलो में हराकर फाइनल का टिकिट पक्का किया। रविवार की दोपहर क़ो खेले गये प्रतियोगिता के तृतीय स्थान के मैचों के बालक वर्ग में गुजरात ने विद्या भारती क़ो हराकर तृतीय स्थान सुरक्षित किया एवं विद्या भारती चौथे स्थान पर रही। इसी प्रकार बालिका वर्ग के तृतीय स्थान के रोमांचक मैच में सीबीएसई ने राजस्थान क़ो बेहद कड़े मुकाबले में हराकर जीत दर्ज करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं राजस्थान चौथे स्थान पर रही। यहाँ उल्लेखनीय हैं कि अंतिम दिन देर शाम तक बालक वर्ग के फाइनल मैच हिमाचल प्रदेश एवं सीबीएसई के मध्य खेला गया जिसमे सीबीएसई ने जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। समाचार लिखें जाने तक बालिका वर्ग का फाइनल मैच पश्चिम बंगाल एवं तमिलनाडु की टीमों के मध्य जारी था जिसमें पश्चिम बंगाल की टीम बढ़त बनाये हुए थी। दोनों टीमों के खिलाडी पॉइंट लेने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे थे। रविवार क़ो भी अनेक जनप्रतिनिधियो , विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारियों , खिलाडियो,कोच, रेफरी, महिलाओ , युवा, छात्र छात्राओं और दूर- दराज से नागरिकों ने रूद्र मैदान आकर निर्णायक मैचों का आनंद लिया और खिलाड़ियों का होंसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के आयोजन में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया से फील्ड आफिसर अमित गौतम,जिला शिक्षा अधिकारी प्रतुल इंदुरख्या, एसएस राजपूत, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुज जैन,सहायक संचालक सीमा डोंगरे, बीआरसी डी के पटैल, संदीप स्थापक, प्राचार्य एस के मिश्रा, सुनीता पटैल, जयमोहन शर्मा, सुशील शर्मा, गिरीश पटैल,लेखा कौरव, राजेश गुप्ता,प्रसन्न खत्री, राजेश दुबे, के के राजोरिया, नगेन्द्र त्रिपाठी, सिराज अहमद सिद्धिकी, मलखान मेहरा, मनीष शंकर तिवारी,चंद्रकांत साहू, पवन राजोरिया, सत्यम ताम्रकार, राजेंद्र गुप्ता,अमित पटैल, सुरेन्द्र पटैल, लालजी कपाडिया,संयोगिता शिवहरे,आरती विश्वकर्मा, सीमा कुशवाहा, अर्चना नामदेव, भारती आरसे, सुलेखा पुरी,अर्चना दुबे, आभा मिश्रा, आलोक शर्मा सहित समस्त आफिसियल्स एवं आयोजन समिति के तहत समन्वय समिति,आवास, भोजन, परिवहन, स्वागत,पेयजल समिति, स्वागत समिति कंट्रोल रूम एवं कम्युनिकेशन समिति के सदस्यों का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88