एसआईआर लोकतंत्र की मजबूती के लिए सराहनीय कदम: रीती

सीधी जबलपुर दर्पण । विधानसभा स्तरीय बीएलए 2 प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीधी विधायक रीती पाठक ने कहा कि यह प्रशिक्षण लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसमें प्रत्येक मतदाता के नाम की शुद्धता और सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। आप जिस बूथ पर अपना वोट डालते हैं वहां नियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर आपसे संपर्क करेगा, यदि नहीं करता है तो भाजपा कार्यकर्ता बीएलए-2 के माध्यम से अपना फार्म भरकर जमा कर सकते हैं। कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता विशेष रूप से बीएलए प्रत्येक तय किए गए बीएलओ से संपर्क करके शुद्ध और प्रामाणिक मतदाता सूची तैयार करवाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जिससे योग्य और निर्धारित मापदंड को पूर्ण करने वाला कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से ना चुके। अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि सरकारी कर्मचारी बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर एसआईआर क्रिया के अंतर्गत नवीन वोटर लिस्ट तैयार कर रहे हैं। इस वोटर लिस्ट में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए इस कार्य में सहयोग करें। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने जिले के प्रत्येक मतदाता से अपील की है कि वह मतदाता सूची शुद्धिकरण में अनिवार्य रूप से भाग ले। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते मतदाता सूची का शुद्धिकरण अत्यंत आवश्यक था। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने चुनाव आयोग के इस फैसले की तारीफ करते हुए एसआईआर की प्रक्रिया में पार्टी की कार्यकर्ताओं की भूमिका को विस्तार से बताया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और एस आई आर प्रक्रिया के जिला संयोजक डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मतदाता शुद्धिकरण की प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर अर्थात बीएलओ घर-घर जा रहे हैं। वह कम से कम तीन बार आपके घर जाएंगे। उन्हें आपको सहयोग करते हुए दिए गए फार्मो को अच्छे से भरकर जमा करना है। इस अवसर पर प्रमुख इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा संयोजक पुष्पराज सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विश्वबंधु धर द्विवेदी, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, सेमरिया मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी, कुचवाही मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चौहान, अमरपुर मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी, बरमबाबा मंडल अध्यक्ष सुबेदास यादव, प्रभारी सुधीर शुक्ला, उमाशंकर यादव, मुनिराज विश्वकर्मा, रामराज गुप्ता, प्रभाशंकर शर्मा, पूजा सिंह कुशराम, सरकारी प्रतिनिधि संजय विश्वकर्मा एवं प्रत्येक बूथ के बीएलए 2 उपस्थित रहे।



