जमुआ प्राचार्य की कार्य प्रणाली पर लग रहा सवालिया निशान

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले के मझौली जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत संचालित शासकीय हाई स्कूल जमुना नंबर 2 में पदस्थ प्राचार्य की मनमानी व दबंगई बच्चों व अभिभावकों को परेशानी एवं चिंता में डाल रखी है। अभिभावकों एवं बच्चों के शिकायत पर मीडिया द्वारा कवरेज किया गया जहां विद्यालय में अनियमित पाए जाने पर एक दो बार सुधारने का मौका दे जब व्यवस्था नहीं सुधरी तो खबर प्रकाशन से व मौखिक रूप से अधिकारियों को अवगत कराया गया। फिर भी व्यवस्था सुधारने को लेकर कोई कवायत नहीं की गई। शिकायत लगातार मिलती रही यहां तक की जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशों की अवहेलना, संबल योजना की राशि का बंदर बाट करना आदि कई मामले सामने आए।
मिल रहीं शिकायतों के आधार पर जब पत्रकार वहां पहुंचे तो अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान जब की परीक्षा 10 बजे संचालित किया जाना था लगभग 10.40 बजे के करीब प्राचार्य मोहनचंद्र गौतम एक अतिथि शिक्षक के साथ बाइक से विद्यालय पहुंचे जब उनसे व्यवस्था एवं समय से ना आने का कारण पूछा गया तो वे मीडिया पर भड़क उठे और अभद्रता करते हुए यहां तक बोल गए कि “मीडिया वसूली करती है झूठी खबर चलाती है। जिसकी शिकायत उसी दिन खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिखित रूप में की गई लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर खबर प्रकाशन कर आज 17 नवंबर को सारी स्थितियों से जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कहां गया कि कार्यवाही निरस्त करने का आदेश मेरे द्वारा किया गया है। बीईओ से बोलकर खंड स्तरीय टीम गठित कर संपूर्ण स्थितियों की जांच कराई जाएगी।
डीईओ के आदेश का नहीं दिख रहा असर-फर्जी तरीके से प्राचार्य द्वारा नियुक्त किए गए अतिथि शिक्षकों की कार्यवाही मात्र निरस्त न करने से क्षेत्र वासियों में असंतुष्टि बनी हुई है वही अभिभावक को और बच्चों में चिंताएं भी व्याप्त हैं। लोगों की माने तो उनका कहना है कि दोषी प्राचार्य पर कार्यवाही ना कर निर्दोष अतिथि शिक्षकों पर की जा रही है इनके निकल जाने से क्या नए शिक्षकों की पोर्टल में उपस्थित हो पाएगी। यदि नए अतिथि शिक्षक पोर्टल में फीड नहीं हुए तो पठन-पाठन में प्रभावित होगा। ऐसे में अधिकारियों को चाहिए कि पहले नियम को दरकिनार करते हुए फर्जी तरीके से अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने वाले प्राचार्य के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।
सीईओ के निरीक्षण में भी मिले अनुपस्थित-अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी व प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली धनंजय मिश्रा 14 नवंबर को शासकीय हाई स्कूल जमुआ नम्बर 2 का निरीक्षण किया गया जहां पूर्व की भांति प्राचार्य मोहनचंद्र गौतम अनुपस्थित पाए गए। बताया जा रहा है कि साफ -सफाई, शौचालय एवं शैक्षणिक व्यवस्था में भी कमी पाई जाने पर श्री मिश्रा ने साफ -सफाई एवं शैक्षणिक व्यवस्था सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थित शिक्षकों को दिये है।
इनका कहना है।
अतिथि शिक्षक नियुक्ति की कार्यवाही निरस्त करने के लिए मेरे द्वारा आदेश जारी किया गया था। बीईओ के माध्यम से टीम गठित कर सभी तथ्यों की जांच कराई जाएगी।
पवन सिंह,
डीईओ सीधी।



