सीधी दर्पण

जनपद पंचायत की बैठकों में नियमों की अवहेलनाः जयाजीत

सीधी जबलपुर दर्पण । सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी महिला जनप्रतिनिधियों के पति व उनके रिश्तेदारों की दखलंदाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार यह देखने को मिल रहा है कि उनकी उपस्थिति एवं अनुपस्थिति में उनके पति व रिश्तेदार बैठकों में शामिल हो रहें हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण गत दिनों जनपद पंचायत सीधी के सभागार में आयोजित शिक्षा समिति की बैठक में देखा गया है। जहां जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित बैठक के दौरान सदस्य पति एवं बाहरी व्यक्ति शामिल रहें।
उल्लेखनीय हैं कि जनपद पंचायत सीधी में आये दिन नियमो को ताक में रखकर किए गए कारनामे समय समय पर उजागर होते रहे है लेकिन अब तो मनमानी की हद पार कर दी जा रही है। शिक्षा समिति की बैठक में मनमानी को लेकर सभापति जयाजीत सिंह ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि नियमानुसार शिक्षा समिति के सभापति और उसके सदस्य के अलावा विधायक या विधायक प्रतिनिधि, शिक्षा समिति के सचिव और शिक्षा विभाग के अधिकारी ऑर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं शिक्षा समिति के सभापति को छोड़कर आमजन सम्मिलित नही हो सकते हैं , लेकिन यहां अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सीईओ द्वारा इसके विपिरित आमजन को बैठक कक्ष में शामिल कर बैठक कराई जा रही हैं समिति के बैठक में समिति के तीन सदस्य अनिवार होते है सीधी जनपद में शिक्षा समिति की बैठक सिर्फ दो सदस्य में सम्पन्न कराई गई
सभापति ने जताई नाराजगी-जनपद पंचायत सीधी के स्वक्षता समिति की सभापति श्रीमती जया जीत सिंह ने बैठक में अनाधिकृत व्यक्तियों की उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करती हुई बोली कि बैठक में जिसकी उपस्थिति अनिवार्य है उनकी अनुपस्थिती को लेकर न तो जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा कोई बात रखी जाती हैं और न ही सीईओ द्वारा कभी संबंधितों को नोटिस भेजी जाती है, वहीं दूसरी ओर जिनको बैठक में शामिल करने का कोई प्रावधान नहीं है उन्हें बैठाया जा रहा है। ऐसे में सभापति जया जीत सिंह ने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठकर गैरजिम्मेदाराना कार्य व्यवहार आखिर किसके द्वारा किया जा रहा है यह एक गंभीर चिंता का विषय है।
इनकी उपस्थिति पर जताई आपत्ति-स्वक्षता समिति की सभापति श्रीमती जया जीत सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज सोमवार को जनपद पंचायत सीधी के सभागार में आयोजित शिक्षा स्थाई समिति की बैठक में जनपद सदस्य सुमन देवी कोल की जगह उनके पति मनोज कोल मौजूद रहे इनके अलावा कई ऐसे चेहरे शामिल थे जिन्हें बैठक कक्ष में शामिल नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सीईओ द्वारा मनमानी तौर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा। सभापति श्रीमती जया जीत सिंह ने जनपद पंचायत सीधी की बैठकों में की जा रही मनमानी को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल मनमानी पर रोक लगाने की मांग उठाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88