सीधी दर्पण

टाटा महाविद्यालय के कला संकाय का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न

सीधी जबलपुर दर्पण । टाटा महाविद्यालय सीधी के कला संकाय के स्नातक एवं परास्नातक के छात्र छात्राओं का 25 सदस्यीय दल कोलकाता से चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के उपरांत वापस लौटा। जिसे 12 नवम्बर 2025 को टाटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के निर्देशक इंजी .आरबी सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। उन्होंने कहा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में देशाटन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस यात्रा का अनुभव विद्यार्थियों को उन्हें नई ऊंचाई तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा।
शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य कोलकाता के महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन एवं आध्यात्मिक अनुभवों को आत्मसात कराना है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कोलकाता के प्रमुख दर्शनीय एवं ऐतिहासिक स्थलों विक्टोरिया मेमोरियल, भारतीय संग्रहालय, हावड़ा ब्रिज, साइंस सिटी, चिड़ियाघर, बेलूर मठ, दक्षिणेश्वर काली मंदिर,गंगासागर, ईडन गार्डन एवं जूलॉजिकल गार्डन आदि का अवलोकन कराया गया l
शैक्षणिक भ्रमण के प्रभारी डॉ राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सुदूर क्षेत्र से आने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए यह केवल सिर्फ भ्रमण नहीं बल्कि नए अनुभवों,नई सोच,देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत एवं इतिहास से परिचय कराने का सुनहरा अवसर है। यह यात्रा छात्रों के जीवन में प्रेरणा का संचार करते हुए उनके आत्मविश्वास, जिज्ञासा एवं भविष्य की उड़ान को नई दिशा प्रदान करेगी।
यह शैक्षणिक भ्रमण सहायक प्राध्यापक बुलंदर सिंह, ज्योति सिंह एवं विनय द्विवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ l महाविद्यालय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ अतुल कुमार द्विवेदी,प्रभारी प्राचार्य राघवेंद्र द्विवेदी एवं एकेडमिक डीन सौरभ सिंह ने सफल एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88